Categories: खेल

IND vs AUS: DRS गंवाया तो ‘हिटमैन’ ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, कुलदीप यादव की ये गलती पड़ी महंगी!

India vs Australia 3rd ODI: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है. अब तक इस मुकाबले पर भारत की पकड़ है. टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 269 रन पर रोक दिया. चेन्नई में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में संघर्ष जरूर किया लेकिन हार्दिक पंड्या औक कुलदीप यादव की खतरनाक गेंदबाजी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा बेहद नाखुश नजर आ रहे हैं.

DRS गंवाया तो ‘हिटमैन’ ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

ये मामला जुड़ा है DRS से. दोनों बार LBW को लेकर रोहित शर्मा नाराज दिखे. दरअसल, एक बार कुलदीप यादव ने डीआरएस लेने से मना किया और रोहित नाराज दिखे. वहीं, दूसरी बार कुलदीप यादव ने डीआरएस लेने की जिद्द की और कप्तान ने लिया भी. लेकिन कुलदीप ने डीआरएस खराब करवा दिया. इस बात पर भी रोहित नाराज दिखे.

ये भी पढ़ें: Shooting World Cup में सरबजोत ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, इन खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी

हिटमैन के रिएक्शन से साफ था कि वह रिव्यू नहीं लेना चाहते थे, लेकिन इस कुलदीप यादव के कहने पर बेमन से डीआरएस ले लिया. इस तरह भारत ने रिव्यू गंवाया तो कप्तान रोहित शर्मा आग बबूला हो गए.

भारत के सामने 270 का टारगेट

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. मिचेल मार्श (47 रन) अर्धशतक से चूक गए लेकिन मेहमान टीम की ओर से  हाईएस्ट स्कोरर रहे. शुरुआत में भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. लेकिन हार्दिक पंड्या ने अकेले ही भारत की मैच में वापसी कराई और लगातार ऑस्ट्रेलिया को झटके दिए. कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सात विकेट पर 269 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप- हार्दिक ने तीन-तीन विकेट चटकाए. जबकि अक्षर-सिराज के नाम 2-2 विकेट आए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

55 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago