देश

Kanwar Yatra 2025: तेज आवाज और ऊंचाई वाले DJ पर सख्ती, 30 बड़े संचालकों को नोटिस जारी

Kanwar Yatra 2025: पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज और नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे संचालकों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है.

इस बार मेरठ सहित पूरे कांवड़ मार्ग पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है. पुलिस ने पिछले साल कुल 120 ऐसे डीजे संचालक को चिन्हित कर 30 बड़े डीजे संचालकों को नोटिस दिया है.

इसके साथ ही आयोजकों को भी नोटिस दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि इस बार मानक के अनुसार ही डीजे का संचालन किया जाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सुरक्षा और डेसीबल मानकों पर सख्त निगरानी

इस बार प्रशासन की सख्ती का असर अब ग्राउंड पर नजर आने लगा है. कई स्थानों पर तय मानकों से अधिक ऊँचाई और तेज आवाज वाले डीजे के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं.

मेरठ बॉर्डर से लेकर हरिद्वार तक सभी जिलों में पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय हैं. नियमों के उल्लंघन पर न सिर्फ जुर्माना, बल्कि डीजे को जब्त किए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी .

डीजे के संचालन के लिए न केवल डेसीबल लेवल, बल्कि ऊँचाई और सुरक्षा मापदंडों को लेकर भी स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

शासन के निर्देशों का पालन किया गया अनिवार्य

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि डेटा के अनुसार लगभग 120 डीजे पिछले वर्ष कावड़ यात्रा में मेरठ से गुजरे थे. उसमें से 30 काफी बड़े डीजे थे.

इन सभी की एक सूची बनाई गई और इनको शासन के मानक को अवगत कराने के लिए नोटिस तामील कराई गई है. अलग-अलग जगहों के 30 डीजे हैं जहां पुलिस कर्मियों को भेजा गया था.

नोटिस भेजकर मानको को अनुरोध किया गया, साथ ही निर्देश भी दिए गए हैं जो भी मानक है उसका पालन नहीं करेगा तो इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और डीजे को भी सीज किया जा सकता है.

संचालको के साथ-साथ आयोजकों को भी नोटिस तामील किए गए हैं . ताकि आम नागरिकों को कोई दिक्कत ना हो और जाम की स्थिति ना हो.


ये भी पढ़ें- पति पर उबलता पानी और मिर्च डालने की आरोपी पत्नी को तीस हजारी कोर्ट से मिली जमानत


-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

34 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

39 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

55 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago