देश

UP News: काफिले में हुए एक्सीडेंट के मामले में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले-“मैं मौके पर नहीं था”

Karan Bhushan Singh: उत्तर प्रदेश की कैसरंगज लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी से कल यानी 29 मई को एक्सीडेंट होने के बाद दो युवाओं की मौत हो गई थी. घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. इसी बीच आज इस मामले में करण भूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह हादसे के वक्त मौके पर नहीं थे.

नहीं था कोई काफिला

करण भूषण ने इस सम्बंध में मीडिया से बात करते हुए कहा कि “वो लोग मेरे पिताजी के संसदीय क्षेत्र से हैं. मेरे पिताजी के समर्थक भी हैं. बहुत दुखद घटना है.” उन्होंने आगे कहा कि कल की घटना में जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ उसे काफिले का बताया जा रहा है लेकिन कल कोई काफिला नहीं था. 4 गाड़ियां थीं.

ये भी पढ़ें-UP News: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल गाड़ी ने तीन को रौंदा, दो की मौत

बहराइच जा रहा था

करण ने आगे बताया है कि मैं प्रोग्राम में बहराइच जा रहा था. कर्नलगंज क्रॉसिंग के पास हम लोग निकल कर जा रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि चार पांच किलो मीटर के बाद फोन आता है कि एक्सीडेंट हो गया है. इसके बारे में हमें जैसे ही पता चला, हमने अपनी गाड़ी भेजी थी. जो घायल थे उनको तुरंत अस्पताल भिजवाया गया था. उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. ये बहुत दुखद घटना है.

एक महिला रोड क्रॉस कर रही थी

मीडिया से बात करते हुए करण ने बताया कि एक महिला रोड क्रॉस कर रही थी उसका एक्सीडेंट हो चुका था और फिर बाइक डिस्बैलेंस हो गई और वे दूसरी तरफ जा गिरे. वह आगे बोले कि यह सच्चाई है कि मैं मौके पर नहीं था. जब हमको जानकारी हुई उस समय मैं अपने प्रोग्राम में पहुंच चुका था. वहां से अपनी गाड़ी भेजी थी. करण ने ये भी कहा कि ये बात आप वहां पता कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि नवाबगंज में नगर पालिका चेयरमैन को मैंने गाड़ी के साथ वहां भेजा था.

मुझसे जो होगा मैं वो करुंगा

भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है. मैं परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. मुझसे जो हो सकेगा वो मैं पीड़ित परिवार के लिए करुंगा. पुलिस ने अपना काम किया. हादसे वाली गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है मुकदमा लिखा गया है. गौरतलब है कि कल कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में फॉर्च्यूनर गाड़ी से सड़क हादसा हुआ था जिसमें बाइक सवार दो लड़कों की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago