खेल

धारावी पर छाएगा T20 का खुमार, Dharavi Premier League में 14 टीमें और 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Dharavi Premier League: आईपीएल खत्म होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. धारावी प्रीमियर लीग (DPL) नाम का क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मई से 2 जून तक होने जा रहा है. ‘अपना टाइए आ गया’ के टैगलाइन से आयोजित होने वाली DPL को यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है.

महाराष्ट्र सरकार और अडानी समूह का संयुक्त उद्यम धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL), धारावी के युवाओं के सहयोग से एशिया की सबसे बड़ी अनौपचारिक बस्ती के 10 लाख से अधिक निवासियों की भावना को सलाम करते हुए पहली बार तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट धारावी प्रीमियर लीग की शुरुआत करने जा रही है.

14 टीमें और 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

यह टूर्नामेंट मुंबई के धारावी के सभी सेक्टरों में छह चरणों में बंटा हुआ है. पहला चरण 14 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसमें सेक्टर-1 से कुल 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे. सेक्टर-1 को धारावी की आत्मा कहा जाता है. यह धारावी का मुख्य हिस्सा है और भौगोलिक तथा जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से सबसे बड़ा सेक्टर है. इसमें माटुंगा लेबर कैंप, शाहू नगर, सत चॉल, वाल्मीकि नगर, कमला नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

T20 फॉर्मेट में होगा खेल

धारावी क्रिकेट लीग 10 ओवर के प्रारूप में आरपीएफ मैदान में खेले जाने हैं. यह एक T20 टूर्नामेंट है और इसमें ICC के नियमों का पालन किया जाएगा. इसके अलावा इस तीन दिवसीय लीग में प्रतिस्पर्धी टीमों के रेफरल भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा थर्ड अंपायर की मौजूदगी भी रहेगी.

लीग में ये 14 टीमें होंगी शामिल

धारावी प्रीमियर लीग में कुल 14 टीमें शामिल हैं. वाल्मीकि जायंट्स, थंडर बोल्ट्ज, स्ट्राइकर्स, टीम स्पिरिट, विक्की पैंथर्स, माटुंगा वॉरियर्स, यंग बॉयज, शाहूनगर सिंघम्स, हिबाह के फाइटर्स, मेघदूत ब्लास्टर्स, अष्टविनायक स्क्वॉड, मोरया बॉयज, सम्राट और लायंस क्रिकेट क्लब.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

12 seconds ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

10 minutes ago

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, 113 रन पर सिमटी टीम

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…

37 minutes ago

Karwa Chauth Kab Hai: 28 या 29 अक्टूबर, कब मनेगी करवा चौथ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…

51 minutes ago

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

1 hour ago