देश

केजरीवाल की जमानत याचिका पर अदालत ने ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 1 जून को होगी मामले की सुनवाई

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कथित आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट एक जून को 2 बजे नियमित और अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.

मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एडिशन सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे है, और मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग कर रहे है. उन्हें कोई मेडिकल टेस्ट करना है तो करा सकते है. केजरीवाल ने नियमित जमानत याचिका के साथ साथ अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की है. केजरीवाल में स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने केजरीवाल की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि अर्जी सुनवाई योग्य नही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चूंकि अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की स्वतंत्रता दी गई है, ऐसे में केजरीवाल की अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है. केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मेडिकल ग्राउंड पर 7 दिन के लिए अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाने की मांग की थी.

चुनाव प्रचार के लिए मिली थी अंतरिम जमानत

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दे दिया था और उन्हें 2 जून को सरेंडर करने को कहा था. केजरीवाल ने अपनी अर्जी में कहा था कि जेल जाने के बाद अबतक 7 किलो उनका वजन घट गया है. इसके अलावा केजरीवाल ने अपनी अर्जी में यह भी कहा था कि कीटोन लेबल भी काफी बढ़ा है.

यह भी पढ़ें- जेल में बंद कौसर सिद्दीकी ने मांगी 30 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

ईडी ने किया था गिरफ्तार

सीएम केजरीवाल ने अर्जी में कहा था कि मेडिकल जांच करवाना है. उनकी जांच मैक्स के डॉक्टरों ने की है और उन्हें गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते है. मुख्यमंत्री केजरीवाल को PET-CT स्कैन के साथ कई अन्य टेस्ट भी करवाने की जरूरत है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई को पीएमएलए मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 9 बार समन जारी किया थे. हालांकि, केजरीवाल किसी भी समान पर पेश नही हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago