देश

Karnataka News: लव जिहाद का अलबेला मामला, हिंदू युवक ने पत्नी पर लगाया धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप

Karnataka News: कर्नाटक के गडग में अजीबोगरीब लव जिहाद का मामला सामने आया है. बेतागेरी क्षेत्र, गांधी नगर बस्ती के स्थानीय निवासी विशाल कुमार गोकवी ने अपनी प्रेमिका तहसीन होसामानी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विशाल कुमार का आरोप है कि तहसीन और उसके परिवार ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया तो उस पर बलात्कार का मामला दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे. इस मामले को लेकर हिंदू समर्थक संगठनों ने तहसीन और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही स्थानीय पुलिस से जांच और उचित कार्रवाई का आग्रह किया है.

विशाल कुमार का दावा है कि तहसीन के साथ तीन साल के प्रेम संबंध के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2024 को अपना विवाह पंजीकृत कराया. लेकिन इसके बाद, तहसीन ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से विवाह करने पर जोर दिया. विशाल कुमार ने इस शादी के लिए हामी भरी और 25 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाजों से निकाह संपन्न हुआ. लेकिन, युवक का आरोप है कि इस दौरान उसकी जानकारी के बिना उसका नाम बदल दिया गया.

जबरन धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

इसके बाद तहसीन और उसकी मां बेगम बानो ने उसे नमाज पढ़ने और जमात में शामिल होने के लिए दबाव डाला और हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने की मांग की. विशाल कुमार ने शमसुद्दीन नामक व्यक्ति पर बिना उसकी सहमति के इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है.

इस बीच, एक मुस्लिम शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. विशाल कुमार के परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की तैयारी शुरू की और 5 जून को उसकी शादी तय हुई. तहसीन ने इस शादी के लिए शुरुआत में सहमति दी लेकिन बाद में परिवार और कुछ मुस्लिम नेताओं के दबाव में मना कर दिया.

विशाल कुमार का आरोप है कि तहसीन और उसके परिवार ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया, तो उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया जाएगा.


ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ा अभियान: पहाड़ी इलाकों में तलाशी ऑपरेशन तेज, पुराने सुरक्षा पिकेट्स फिर से स्थापित


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

36 minutes ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

47 minutes ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

1 hour ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

7 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

8 hours ago