देश

Karnataka Election 2023 Updates: कर्नाटक में खिलेगा ‘कमल’ या ‘हाथ’ को मिलेगा जनता का साथ! शाम 5 बजे तक 65 फीसदी मतदान

Karnataka Election Voting: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के बाद अब मतदाताओं के फैसले की बारी है. 224 सीटों पर एक ही चरण में आज यानी बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. 13 मई को नतीजे आएंगे. मतदान को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. करीब 4 लाख मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. कुल 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव में बीजेपी से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्धारमैया और जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी जैसे दिग्गज उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 2,67,28,053 पुरुष और 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य वोटर्स हैं. जबकि 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार है. कर्नाटक का भावी भविष्य यानी युवा वोटर्स की संख्या 11,71,558 है. जबकि 5,71,281 दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) हैं. राज्य में 80 साल से ज्यादा उम्र के 12,15,920 मतदाता हैं. चुनाव आयोग ने इस बार 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग वोटर्स को घर से वोटिंग करने की अनुमति दी है. इन्हें घरों में गुप्त रूप से वोटिंग करने के लिए मतपत्र दिए जाएंगे.

हाई प्रोफाइल सीट

हसन: हसन सीट पर बीजेपी की ओर से जे प्रीतम गौड़ा उम्मीदवार हैं…तो वहीं कांग्रेस ने बनवासी रंगास्वामी को और जेडीएस ने स्वरूप प्रकाश पर अपना दांव खेला है.

कोलार: कर्नाटक की इस सीट को भी हाई प्रोफाइल माना जाता है. खुद सिद्धारमैया इस सीट से इस बार टिकट चाहते थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. बीजेपी की ओर से वरथुर प्रकाश प्रत्याशी हैं. तो कांग्रेस ने कोथुर जी मंजूनाथ और जेडीएस की ओर से सीएमआर श्रीनाथ पर दांव खेला है.

चन्नापटना विधानसभा सीट: इस हाई प्रोफाइल सीट से जेडीएस नेता और दो बार के मुख्यमंत्री रहे एचडी कुमारस्वामी अपनी किस्मत आजमा रहे है. उनके सामने बीजेपी ने सीपी योगेश्वर और कांग्रेस के गंगाधर एस को चुनावी दंगल में उतारा है.

शिकारपुर: बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा इस सीट से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं और जीत भी चुके हैं. इस सीट पर काफी लंबे समय से बीजेपी का कब्जा रहा है. इस सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं कांग्रेस की ओर से जीबी मलतेश किस्मत आजमा रहे हैं.

चितापुर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे इस सीट से एक बार फिर अपने दावेदारी ठोक रहे हैं. पिछली बार भी उन्हें मौका दिया गया था और उन्होंने कांग्रेस को इस सीट पर जीत दिलाई थी. चितापुर कांग्रेस के लिए मजबूत सीट मानी जाती है. बीजेपी की ओर से मणिकांत राठौड़ और जेडीएस की ओर से सुभाष चंद्र राठौड़ उम्मीदवार हैं.

शिमोगा सीट: इस सीट से जेडीएस ने शारदा पुण्य नायक को मैदान में उतारा है. इस सीट को कर्नाटक का ‘चावल का कटोरा’ भी कहा जाता है. ये सीट अनुसूचित जाति समुदाय के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है. भाजपा ने इस सीट से केबी अशोक नायक को टिकट दिया है.

शिवामोग्गा: शिवामोग्गा सीट उस समय चर्चा में आ गई थी जब रिश्वत के आरोप में इस सीट के विधायक और मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था. वे अभी भी इस सीट से विधायक हैं. इस सीट से बीजेपी ने चन्नबसप्पा तो जेडीएस ने अयानूर मंजूनाथ को टिकट दिया है.

गोकाक सीट: गोकाक सीट से कांग्रेस ने महंतेश कडाडी को टिकट दिया है. जिनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने रमेश जारकीहोली को मैदान में उतारा है. दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago