बिजनेस

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बीच कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Rate on 10 May 2023: फ्यूल रेट्स टुडे भारत में हर दिन सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है। वहीं, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. WTI क्रूड ऑयल की कीमत में 0.27 फीसदी की गिरावट आई है और यह 73.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में आज 0.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 77.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस गिरावट के बाद भारत के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव आया है.

किन शहरों में ईंधन के रेट बदले

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. यहां पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर पर मिल रहा है। नोएडा में पेट्रोल 12 पैसे और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये और 89.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल और डीजल दोनों 10-10 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये और 89.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. गुरुग्राम में आज पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 40 पैसे सस्ता होकर 96.77 रुपये और 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है. जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये और 93.89 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. पटना में आज पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये और 94.04 रुपये लीटर पर मिल रहा है.

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की नई दरें

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई- पेट्रोल 102.73 रुपये, डीजल 94.33  रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Bloomberg Billionaires List: जुकरबर्ग को पछाड़कर आगे निकले मुकेश अंबानी, दो पायदान नीचे खिसके गौतम अडानी

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

1 hour ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago