देश

Karnataka Assembly Election 2023: अशोक गहलोत से बगावत पड़ी भारी, कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सचिन पायलट को किया बाहर

Karnataka Congress Star Campaigners List: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कोई भी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को लेकर पीछे नहीं रहना चाहता. भाजपा से लेकर कांग्रेस तक सभी अपनी बिसात बिछाने में लगे हुए हैं. आज बुधवार 19 अप्रैल के दिन कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. जहां इस सूची में शशि थरुर, सोनिया और राहुल गांधी के नाम शामिल हैं वहीं सचिन पायलट का नाम गायब है.

सोनिया, राहुल के अलावा कन्हैया कुमार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में जहां यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम शामिल है वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, शशि थरूर, जगदीश शेट्टार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पूर्व किक्रेटर एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, भूपेश बघेल और सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे नाम शामिल हैं.

वहीं अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के अलावा दिव्या सपंदना का नाम भी इस सूची में है. कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है.

इसे भी पढ़ें: पड़ोसी के प्यार में पागल युवती पहुंच गई थाने, पुलिस से करने लगी शादी करवाने की मांग, DSP आए और फिर…

सबसे ज्यादा डिमांड के बाद भी प्रचार से दूर

सचिन पायलट कांग्रेस के लोकप्रिय नेता हैं. स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम न होने से इसलिए भी अचरज होता है क्योंकि देखा जाए तो अब तक के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने अगर गांधी परिवार के अलावा किसी शख्स की प्रचार के लिए डिमांड की है तो वह सचिन पायलट ही हैं.

स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम न होने को लेकर माना जा रहा है कि गहलोत सरकार और उनके बीच चल रही अंदरुनी खींचतान (Gehlot Vs Pilot) इसकी बड़ी वजह है. ऐसे में कहा जा रहा है कि पार्टी की तरफ से उन्हें कड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होने वाले हैं और 13 मई को इसकी मतगणना होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

5 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

18 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

22 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

28 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

32 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

48 minutes ago