देश

पड़ोसी के प्यार में पागल युवती पहुंच गई थाने, पुलिस से करने लगी शादी करवाने की मांग, DSP आए और फिर…

Rajasthan: राजस्थान के चूरू शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे लेकर पुलिस भी असमंजस में है. मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने पुलिस से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई है. अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची युवती ने कहा कि वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार करती है. वहीं अपनी जान को खतरा बता उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की. लड़की थाने पहुंचकर जिस तरह की हरकतें कर रही थी उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई और बात यहां तक बढ़ गई कि पुलिस उपाधीक्षक को थाने में आना पड़ा. जिसके बाद युवक और लड़की के परिवार वालों को थाने में बुलाया गया और समझाने के बाद वापस भेज दिया गया.

बचपन की पहचान बदली प्यार में

थाने पहुंची युवती का नाम जेबुन्निसा बताया जा रहा है. चूरू शहर के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली जेबुन्निसा की पहचान उसके पड़ोस में रहने वाले मनीष से बचपन से ही थी. दोनों के बीच दोस्ती भी है. लेकिन पिछले पांच सालों से यह दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी. परिवार को इस बारे में बताने पर जहां उन्होंने एतराज जताते हुए इंकार कर दिया वहीं वे जेबुन्निसा की शादी कहीं और करना चाहते हैं.

परिवार वालों ने दी थी यह धमकी

पुलिस थाने पहुंची युवती का कहना था कि उसके परिवार वालों ने धमकी दी है कि अगर वह युवक से शादी करती है तो उसे जान से मार देंगे. जिसके बाद मदद मांगने के लिए वह सदर थाने चली आई. मामला बढ़ता देख डीएसपी राजेंद्र बुरड़क को सदर थाने आना पड़. लेकिन उनके समझाने के बाद भी लड़की नहीं मान रही थी.

इसे भी पढ़ें: UP News: अब्बास अंसारी को कोर्ट से झटका, हेट स्पीच मामले में जमानत अर्जी खारिज

मनीष भी करना चाहता है शादी

मामले में सदर थाना पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है. जिसमें उसने युवक से शादी करने की बात कही है. मिली जानकारी के अनुसार युवती नौवीं कक्षा तक पढ़ी हुई है. वहीं युवक मनीष अपना खुद का व्यवसाय करता है. मनीष का भी यही कहना है कि वह भी युवती से शादी करना चाहता है. युवक और युवती के बयान दर्ज करने के बाद सदर थाना पुलिस ने दोनों परिवारों को पाबंद किया है.

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago