देश

कर्नाटक में BJP की महत्वपूर्ण बैठक, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम का पार्टी कर सकती है ऐलान

Karnataka BJP: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, कांग्रेस ने जीत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बना ली. आज रविवार को राज्य में बीजेपी ने एक अहम और महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इसमें प्रदेश के पार्टी के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की भी बात कही गई. वहीं, जानकारों की मानें तो बीजेपी कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है.

Karnataka BJP: नेता प्रतिपक्ष के लिए रेस में पूर्व सीएम बोम्मई का नाम आगे

कर्नाटक में सत्ता खोने के बाद बीजेपी ने आज बड़ी बैठक बुलाई है. इसमें राज्य के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर चर्चा और ऐलान करने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष की रेस में पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई का नाम सबसे आगे है. इसके अलावा कई और भी नाम हैं जिनपर चर्चा की बात कही जा रही है. बोम्मई के अलावा बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, वी सुनील कुमार, अश्वथनारायण, श्रीनिवास पुजारी, तेजस्विनी गौड़ा के भी नाम नेता प्रतिपक्ष की रेस में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परफ्यूम बोतल बमों के साथ पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी यासिर

10 मई को हुआ था विधानसभा चुनाव

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव 10 मई 2023 को हुआ था. राज्य के कुल 224 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे 13 मई को आए थे. इसमें बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस ने इस चुनाव में कुल 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, बीजेपी को सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत मिली थी.
इस नतीजे के साथ राज्य से बीजेपी की सीएम बोम्मई वाली सरकार चली गई थी. कांग्रेस ने राज्य में अपनी सरकार बनाते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्दारमैया को सीएम बनाया था. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

57 seconds ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

6 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

13 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago