देश

सिद्धारमैया से मांगा गया इस्तीफा? कांग्रेस की बैठक में क्या-क्या हुआ, नेतृत्व बदलाव पर पार्टी का बड़ा बयान

Karnataka political row: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच आज दिल्ली में एकअहम बैठकें हुईं, जिनमें सीएम सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) शामिल थे. बैठकों के बाद कांग्रेस ने साफ किया कि नेतृत्व बदलाव जैसी कोई बात तय नहीं हुई है.

सूत्रों के अनुसार, चर्चा के दौरान सिद्धारमैया से सीएम पद छोड़ने का सुझाव दिया गया था और उन्हें राज्यसभा भेजने तथा दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने की बात भी कही गई, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया.

आप लोग अटकलें लगाते रहे- कांग्रेस नेता

इसके बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडियासे बातचीत में कहा कि बैठक में सिर्फ राज्यसभा और एमएलसी चुनावों पर चर्चा हुई. उन्होंने यह भी कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की जो खबरें चल रही हैं, वे गलत हैं और उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, “आज हमारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ विस्तृत बैठक हुई. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव और मैं भी चर्चा में शामिल थे. पूरी चर्चा आगामी राज्यसभा चुनावों और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों पर ही केंद्रित थी. आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे केवल अटकलें हैं; उनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है. कर्नाटक की राज्यसभा और विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों की सीटों के साथ ही की जाएगी. आज हमने यही निर्णय लिया है, और कुछ नहीं.”

मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान ने बैठक में सिद्धारमैया को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी चिंताओं और बाकी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा. हालांकि सिद्धारमैया इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हुए. कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर लंबे समय से नेतृत्व को लेकर चर्चा चलती रही है. डीके शिवकुमार के समर्थकों का कहना है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था. लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला या घोषणा नहीं की है.


ये भी पढ़ें: “पढ़ाई करता हूं, तो परीक्षा में सब्जेक्ट बदल जाता है” मुजफ्फरपुर के मंच से छलका कृषि मंत्री विजय सिन्हा का दर्द


राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी

बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा और कर्नाटक विधान परिषद चुनावों पर चर्चा करना था. कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें कांग्रेस को तीन सीटें मिलने की संभावना है, जबकि एक सीट बीजेपी के खाते में जा सकती है. पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे को फिर से राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है. साथ ही डीके सुरेश के नाम पर भी चर्चा हो रही है. इसके अलावा एक महिला या ओबीसी उम्मीदवार को भी मौका दिए जाने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

TMC के खास चेहरे को BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 12 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

6 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

6 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

31 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

37 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

54 minutes ago