देश

कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार पर MLA का बड़ा दावा

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक की राजनीति इन दिनों फिर से गरमाई हुई है. मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं कि प्रदेश में जल्द ही सीएम बदलने वाला है. कई बार दोनों नेता खुद इन खबरों पर सफाई दे चुके हैं, लेकिन अब एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा में है.

विधायक का दावा

रामनगर से कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें 200 प्रतिशत यकीन है कि डीके शिवकुमार जल्द ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा. हुसैन ने कहा कि सत्ता का ट्रांसफर कांग्रेस के पांच-छह बड़े नेताओं के बीच एक सीक्रेट डील का हिस्सा है और वही लोग इस पर अंतिम निर्णय लेंगे.

आलाकमान से मुलाकात

बीते दिनों कांग्रेस के कई विधायक दिल्ली पहुंचे और आलाकमान से मुलाकात की. उन्होंने अपनी राय रखी और कहा कि जो भी फैसला होगा, सब उसका पालन करेंगे. कुछ विधायकों ने साफ कहा कि प्रदेश की कमान जल्द ही डीके शिवकुमार को सौंपी जाएगी. वहीं, मद्दूर के विधायक केएम उदय ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट फेरबदल में नए चेहरों और युवाओं को मौका देने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें-25 नवंबर 1995 को मैच के दौरान स्टेडियम में हो गई थी नौ लोगों की मौत, लेकिन मैच जारी रहा

आधा कार्यकाल पूरा, बढ़ी अटकलें

सिद्धारमैया सरकार ने 20 नवंबर को अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है. इसी वजह से सीएम बदलने की अटकलें और तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि जब कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता संभाली थी, तभी यह तय हुआ था कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार आधे-आधे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे. अब कई विधायक इस समझौते की याद दिलाते हुए आलाकमान से जल्द फैसला करने की मांग कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago