Aaj Ka Panchang 26 November 2025: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. एक ही दिन स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा का संयोग बन रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में स्थित रहेगा. दिन की शुरुआत श्रवण नक्षत्र से हो रही है, जो देर रात 01:33 बजे तक चलेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा. करण में पहले कौलव और उसके बाद तैतिल का क्रम है, जबकि योग में सुबह वृद्धि योग और दोपहर बाद ध्रुव योग का गठन होगा.
जो लोग आज गणेश जी की पूजा कर रहे हैं, उनके लिए सुबह 6:53 AM से 9:30 AM तक का समय अत्यंत शुभ बताया गया है. इस दौरान लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम जैसे शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी बन रहे हैं. भक्त गणेश जी को लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, दूर्वा, दीप-धूप, फल और माला अर्पित करें. मोदक और लड्डू का भोग लगाने से मनोकामनाएँ पूर्ण होने का विश्वास है. पूजा के बाद गणेश चालीसा का पाठ और बुधवार व्रत कथा सुनना शुभ माना गया है.
आज स्कंद षष्ठी भी है, जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से रोग-शोक दूर होते हैं और व्यक्ति को जीवन में बल, साहस और विजय की प्राप्ति होती है. संतान सुख की कामना करने वाले भक्त भी इस दिन विशेष पूजा करते हैं.
ये भी पढ़ें- शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, फूलों की भव्य सजावट ने श्रद्धालुओं को किया भावुक
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…