देश

12वीं पास…डिप्टी सीएम के भाई… जानें कौन हैं साउथ इंडिया को अलग देश बनाने की मांग करने वाले कांग्रेसी सांसद

Karnataka Congress MP DK Suresh: कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के साउथ इंडिया को अलग देश बनाने के बयान पर बवाल बढ़ गया है. उन्होंने यह बयान अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिया था. डीके सुरेश ने कहा कि बजट में दक्षिण भारत के अन्याय किया जा रहा है. हिंदी क्षेत्र ने दक्षिण भारत पर जो स्थिति थोप दी है उसके अनुसार अलग देश बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.

उनके इस बयान के बाद बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस आज से आज तक फूट डालो राज करो के दम पर राज करती आई है. उनके सांसद फिर वही चाल चल रहे हैं. वे उत्तर-दक्षिण को दो अलग हिस्सों में बांटना चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंः Modi Govt Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण की वो बातें, जिनसे समझ सकते हैं आज पेश हुए अंतरिम बजट के मायने

बयान देने के बाद पलट गए सुरेश

हालांकि उनके बयान पर बवाल बढ़ा तो उन्होंने तुरंत सफाई भी दे दी. उनके कहने का मतलब फंड बांटने में नाइंसाफी का ध्यान दिलाना था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे भारतीय और कन्नड़ होने पर गर्व है. फंड बांटने में दक्षिण भारत कर्नाटक के साथ नाइंसाफी कर रहा है. सबसे ज्यादा जीएसटी देने वाला दूसरा राज्य कर्नाटक है. इसके बावजूद केंद्र सरकार कर्नाटक और दक्षिण के अन्य राज्यों के साथ अन्याय कर रहे हैं.

338 करोड़ की संपत्ति के मालिक

कर्नाटक के रामनगर जिले में 1 अप्रैल 1966 को जन्मे डीके सुरेश कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के छोटे भाई हैं. वे इस समय कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से सांसद हैं. इन्होंने अपनी सियासी पारी की शुरुआत 2013 में की थी. इसके बाद वे 2014 और 2019 में भी इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे.

यह भी पढ़ेंः Shri Kalki Dham Shilanyas: PM मोदी से मिले ‘श्री कल्कि धाम’ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, तस्वीर वायरल होने पर विपक्षी दलों के नेता भौचक

चुनावी हलफनामे के अनुसार इन्होंने 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की. चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने स्वयं को किसान और कारोबारी बताया. उन्होंने अपने पास 338 करोड़ की संपत्ति बताई है. वहीं 2014 में उन्होंने 85 करोड़ की संपत्ति बताई थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago