Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shri Kalki Dham Shilanyas: PM मोदी से मिले ‘श्री कल्कि धाम’ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, तस्वीर वायरल होने पर विपक्षी दलों के नेता भौचक

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम खुलकर सनातन संस्कृति के पक्ष में बोलते हैं..वे राम मंदिर उद्घाटन के दरम्यान कांग्रेस द्वारा निमंत्रण ठुकराए जाने के खिलाफ थे. अब उन्होंने पीएम मोदी को एक शिलान्यास कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है.

Acharya Pramod Krishnam PM Modi

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम और पीएम मोदी

Shri Kalki Dham Shilanyas: उत्तर प्रदेश में सम्भल जिला स्थित श्री कल्कि धाम ऐंचोड़ा-कंबोह में आगामी 19 फ़रवरी को “श्री कल्कि धाम” का शिलान्यास समारोह होगा. उस शिलान्यास समारोह के लिए पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमं​त्रित किया है. आचार्य ने पीएम मोदी से मिलकर निमंत्रण पत्र सौंपा. जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं.

बता दें​ कि आचार्य प्रमोद कृष्णम राजनीति में भी हैं, वे देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता हैं. वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलते रहे हैं. हालांकि, उनकी बातें कांग्रेस पार्टी में एक धड़े के गले नहीं उतरतीं. आचार्य प्रमोद कृष्णम खुलकर सनातन संस्कृति के पक्ष में बोलते हैं..वे राम मंदिर उद्घाटन के दरम्यान कांग्रेस द्वारा निमंत्रण ठुकराए जाने के खिलाफ थे.

अब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को 19 फ़रवरी को आयोजित “श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने पीएम मोदी से भेंट कर उन्हें साधुवाद दिया. उसके बाद उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी के साथ वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा— “मुझे आज श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मेरे इस पवित्र भाव को स्वीकार करने के लिये उनका हार्दिक आभार और साधुवाद.”

पीएम मोदी ने स्वीकार किया न्यौता

“श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किए जाने पर पीएम मोदी ने पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा— “आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. निमंत्रण के लिए आपका हृदय से आभार.” पीएम मोदी के ट्वीट के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और भाजपा विरोधियों के ट्वीट्स आने लगे. बहुत से विपक्षी और पीएम मोदी के विरोधी इस मुलाकात से खफा नजर आ रहे हैं.

य​ह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital