देश

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में ‘किंग’ बनी कांग्रेस, बीजेपी का सूपड़ा साफ, प्रियंका बोलीं- जनता अब जागरुक हो गई है

Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी को कर्नाटक में सत्ता से बाहर कर दिया. वहीं बीजेपी 65 सीटों पर सिमटकर रह गई. कांग्रेस दफ्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. मतगणना के लिए राज्य भर में 36 सेंटर्स बनाए गए थे. राज्य में नतीजों की तस्वीर दोपहर तक साफ हो गई थी. एक तरफ, नतीजों से बीजेपी मायूस हैं वहीं कांग्रेस बेहद उत्साहित है.

एग्जिट पोल में किसकी बन रही है सरकार ?

बुधवार 10 मई को हुई वोटिंग के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर किए गए एग्जिट पोल में ज्यादातर में कांग्रेस को जीतते हुए दिखाया गया है. 10 में 8 एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत दिखाया है वहीं 2 एग्जिट पोल ने बीजेपी को बहुमत दिया है.

तारीख और समय

भारत निर्वाचन आयोग आज 13 मई 2023 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 घोषित करेगा. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई. पोल पैनल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कर्नाटक चुनाव 15 मई, 2023 तक पूरे हो जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

26 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

50 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

1 hour ago