देश

Karnataka Elections Results: नफरत का बाजार बंद हुआ, मोहब्बत की दुकानें खुली- कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर बोले राहुल गांधी

Karnataka Assembly Elections Results: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी को पिछली बार की तुलना में 40 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है और पार्टी 70 के करीब सिमटती नजर आ रही हैं. वहीं कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता ने कहा कि दक्षिण भारत के इस राज्य में ‘नफरत का बाजार’ बंद हो गया है और ‘मोहब्बत की दुकानें’ खुली हैं.

राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की गरीब जनता की शक्ति ने सांठगांठ वाले पूंजीवादियों की ताकत को हरा दिया है. राहुल ने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक की जनता, कर्नाटक में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं तथा वहां काम करने वाले सभी नेताओं को बधाई देता हूं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ सांठगांठ वाले पूंजीवादियों की ताकत थी, दूसरी तरफ तरफ गरीब जनता की शक्ति थी. ‘शक्ति’ ने ‘ताकत’ को हरा दिया. राहुल गांधी ने शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के दमदार प्रदर्शन पर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी हुई. उन्होंने कहा कि हमने नफरत और गलत शब्दों से लड़ाई नहीं लड़ी। हमने प्यार से दिल खोलकर यह लड़ाई लड़ी.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: इन 10 पॉइंट्स में जानिए कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी के हार की असली वजह

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह दिखाया है कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्बत की दुकाने खुलीं. बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने कई मौकों पर कहा था, ‘‘मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं.’’ राहुल ने कहा कि कर्नाटक की जनता से जो पांच प्रमुख वादे किए गए हैं, उन पर सरकार बनते ही काम शुरू हो जाएगा.

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस नेताओं ने दिया क्रेडिट

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट कई पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया है और साथ ही कहा कि बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है. वहीं सीएम के चेहरे को लेकर अधिकांश नेताओं का कहना है कि आलाकमान इस पर अंतिम निर्णय लेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

14 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago