पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव हार गए हैं. बता दें कि चुनाव से ठीक पहले ही वे भाजपा छोड़ कांग्रस में शामिल हुए थे. टिकट न मिलने पर बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को बीजेपी के महेश टेंगीनकई ने भारी अंतर से पटखनी दी है.
लिंगायत समुदाय के बड़े नेता
बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके शेट्टार को कांग्रेस ने हुबली धारवाड़ सीट से प्रत्याशी बनाया था. शेट्टार बीजेपी के टिकट पर यहीं से विधायक भी थे. बता दें कि शेट्टार राज्य में लिंगायत समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं. वहीं जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशी महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान शेट्टार को अपना गुरु बताते थे. ऐसे में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को अपने चेले के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.
भारी मतों से जीते डीके शिवकुमार
राज्य में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को कर्नाटक चुनाव में बड़ी जीत मिली है. शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे. उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को 1.5 लाख मतों के भारी अंतर से हराया है. बता दें कि डीके शिवकुमार की यह लगातार 8वीं जीत है. राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री के लिए प्रबल दावेदारों में से एक हैं. वहीं पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को भी वरुणा विधानसभा सीट से जीत हासिल हुई है.
इसे भी पढ़ें: UP Politics: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- “…अंतकाल शुरू हो गया है”
बीजेपी ने मानी हार
भारतीय जनता पार्टी ने मतगणना के बाद कांग्रेस को मिले बहुमत के बाद हार स्वीकार कर ली है. राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा है कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं और इसका विस्तृत अध्ययन करेंगे. उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि कहां अंतर रह गया और लोकसभा में फिर वापसी करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी के काफी प्रयासों के बावजूद हम अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं.”
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…