देश

Karnataka Elections 2023: किच्चा सुदीप ने जेपी नड्डा और सीएम बोम्मई के साथ किया रोड शो, नामांकन से पहले BJP का शक्ति प्रदर्शन

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्छा सुदीप भी मौजूद रहे. इससे पहले दिन में बोम्मई ने नड्डा और सुदीप के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र शिग्गांव में एक विशाल रोड शो किया. नामांकन दाखिल करने से पहले बोम्मई ने मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की.

कुछ दिनों पहले ही एक्टर सुदीप ने मुख्यमंत्री बोम्मई को समर्थन देने की घोषणा की थी. 2008 से बोम्मई इस सीट का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कित्तूर की पूर्व रियासत की रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने रोड शो किया.

इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बोम्मई आज जो नामांकन दाखिल कर रहे हैं वह सिर्फ विधायक पद के लिए नहीं है, ‘‘बल्कि यह एक ऐसा रास्ता है जो कर्नाटक को आगे बढ़ने की दिशा देगा. उन्होंने कहा, “आपके उत्साह को देखते हुए मुझे यकीन है कि आपने बोम्मई को अगले पांच साल के लिए विधानसभा में भेजने का फैसला किया है. मैं यहां सिर्फ आपसे बोम्मई के लिए वोट मांगने नहीं आया हूं, बल्कि कमल के निशान पर आपसे वोट मांगने आया हूं ताकि कर्नाटक में ‘विकास की गंगा’ निरंतर बहती रहे.’’

ये भी पढ़ें: Karnataka Assembly Election 2023: अशोक गहलोत से बगावत पड़ी भारी, कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सचिन पायलट को किया बाहर

नड्डा ने कांग्रेस को घेरा

इस दौरान नड्डा ने विपक्षी दल कांग्रेस पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो कर्नाटक को अपने एटीएम के रूप में इस्तेमाल करेगी और इस्लामिक राजनीतिक संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ पर लगे प्रतिबंध को भी वापस ले लेगी. वहीं सुदीप किच्छा ने भी जनता से बोम्मई का समर्थन करने की अपील की.

बता दें कि सीएम बोम्मई शिग्गांव से तीन बार विधायक रह चुके हैं और एक बार फिर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. अपने संबोधन के दौरान बोम्मई ने कहा, ‘‘कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री अपना निर्वाचन क्षेत्र बदलकर दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे. मैं भागने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं. जो भी हो, मेरे बारे में मेरे लोग फैसला करें क्योंकि आप मेरे ‘मालिक’ हैं.’’ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

14 seconds ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

7 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

27 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

53 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago