आस्था

Surya Grahan 2023: कल लग रहा है सूर्य ग्रहण, आज से सूतक, राहु और चंद्रमा के साथ सूर्य, जानें इससे जुड़ी खास बातें और ग्रहण काल

Surya Grahan 2023: कल लगने जा रहे सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में मौजूद रहेंगे जोकि उनकी उच्च राशि मानी जाती है. इस दौरान जहां शनिदेव की भी पूर्ण दृष्टि रहने वाली है वहीं मंगल जोकि मेष राशि के स्वामी हैं, वे मेष राशि से तीसरे स्थान में मौजूद होंगे. ज्योतिष के अनुसार हिंदू धर्म में ग्रहण कोई भी क्यो न हो उसे शुभ नहीं माना जाता है. ग्रहण काल में कई तरह की चीजें निषेध मानी जाती है. इन्हें करने से इसके विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है. इनमें मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ भोजन बनाना-पकाना और खाना के अलावा गर्भवती महिलाओं के बाहर निकलने पर रोक लगी रहती है.

सूर्य ग्रहण का समय

साल 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण (Grahan April 2023) मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित होने जा रहा है. इस दौरान सूर्य अश्विनी नक्षत्र में राहु और चंद्रमा के साथ स्थित होंगे. सूर्य ग्रहण की शुरुआत 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से हो जाएगी. वहीं यह इस दिन दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. कुल मिलाकर इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी. वहीं सूतक ग्रहण शुरु होने से 12 घंटे पहले लग जाएगा. हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई न देने के कारण मान्य नहीं होगा लेकिन सावधानी के तौर पर इसके नियमों का पालन किया जा सकता है.

विश्व के इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आने के कारण सूर्य ग्रहण लगता है. क्योंकि चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण कंबोडिया, मलेशिया, फिजी, जापान, फिलीपींस दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर न्यूजीलैंड, चीन, अमेरिका, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, सोलोमन और बरूनी जैसी जगहों पर दिखाई देगा.

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों खास है इस बार की बुद्ध पूर्णिमा, कैसे मनाया जाता है यह पर्व और कौन सा मुहूर्त है शुभ

करें यह काम

ग्रहण काल के दौरान रामचरितमानस या किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करना चाहिए. ग्रहण प्रारंभ होने से पहले तुलसी के पत्ते तोड़ लें इन्हें बचे हुए खाने पीने की चीजों में डाल दें और ग्रहण के बाद इन्हें निकालकर प्रवाहित कर दें. वहीं ग्रहण के बाद घर में गंगा जल छिड़कना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

36 seconds ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

3 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

1 hour ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

1 hour ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago