देश

सांप है भगवान शंकर के गले की माला, जनता-जनार्दन मेरे लिए शिव- कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को चन्नापटना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस… ये दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से एक हैं. उन्होंने कहा कि ये दिल्ली में साथ-साथ रहते हैं, पार्लियामेंट में एक-दूसरे का साथ देते हैं. ये दोनों दल परिवारवादी हैं. ये दोनों करप्शन को बढ़ावा देते हैं.

पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस-जेडीएस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस-जेडीएस की सरकारें होती हैं तो सिर्फ कुछ विशेष परिवार फलते-फुलते हैं. लेकिन बीजेपी के लिए हर परिवार, इस देश का एक-एक परिवार, कर्नाटक का एक-एक परिवार, भाजपा का अपना परिवार है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और JDS की दृष्टि में कर्नाटक सिर्फ एक ATM है जबकि भाजपा के लिए कर्नाटक देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विश्वासघात का दूसरा नाम ही है- कांग्रेस, कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ हमेशा विश्वासघात किया है. कांग्रेस पहले उन परिस्थिथियों को बनाने में ताकत लगाती थी, जो किसानों को कर्ज में डूबो दे, फिर चुनाव आने पर कर्जमाफी का दिखावा करती थी.”

खड़गे का नाम लिए बिना कांग्रेस पर बरसे पीएम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की तरफ इशारा करते हुए बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा, “विकास के इन कार्यों के बीच कांग्रेस ने मुझे गाली देने वाला पिटारा फिर खोल दिया है. ये कांग्रेस के लोग कभी मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, कभी मुझे सांप बुलाते हैं, सांप तो भगवान शिव की माला है और मेरे शिव तो आप यानी, जनता-जनार्दन हैं.”

ये भी पढ़ें: आज निर्विवाद रूप से पूरी दुनिया पीएम मोदी का लोहा मानती है- ‘मन की बात, श्री अन्न के साथ’ कार्यक्रम में बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

बता दें कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी. कर्नाटक में बीजेपी दोबारा सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है जबकि कांग्रेस पार्टी को ताजा सर्वे में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जिसके बाद पार्टी का दावा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. हालांकि, मतदान में अभी 10 दिनों का वक्त शेष है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

1 hour ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

2 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

2 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

3 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

3 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

3 hours ago