देश

SCO Summit: आतंकी गतिविधियों के खिलाफ एक्शन जरूरी- आतंकवाद पर एकजुट हुए SCO के सभी सदस्य देश

SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी सदस्य देशों ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से आतंकवाद की निंदा की. इसके साथ ही आतंकवाद को काबू में करने के लिए एक सुर में आवाज उठाई. रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि भारत इस साल एससीओ के अध्यक्ष के रूप में एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा. शुक्रवार को एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक का समापन हुआ था.

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अरमाने ने कहा कि “सभी सदस्य देश अपने बयान में एकमत थे कि आतंकवाद, चाहे किसी भी रूप में हो, उसकी निंदा की जाएगी और उस पर नियंत्रण किया जाना चाहिए.” उन्होंने कहा कि “अतिरिक्त-क्षेत्रीय आतंकवादी गतिविधियों, नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आने वाले सालों में कार्रवाई की जाएगी.”

‘रक्षा मंत्रियों की परिषद की बैठक को बताया ‘सफल’

एससीओ में शामिल सभी देशों के रक्षा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक 27 अप्रैल को शुरू हुई थी और इसमें सभी सदस्य देशों – मेजबान भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. एससीओ के रक्षा मंत्रियों की परिषद की बैठक को ‘सफल’ बताते हुए अरमाने ने कहा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि आज सभी रक्षा मंत्रियों द्वारा एक संयुक्त विज्ञप्ति और प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए हैं.’

यह भी पढ़ें-  J-K: पंचायती राज संस्थाएं संवार रही हैं ग्रामीण क्षेत्रों का भाग्य, पीएम मोदी के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव

आतंकवाद को खत्म करने की सही कदम उठाने किया आह्वान

इससे पहले, शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर प्रावधानों के आधार पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विश्वास रखता है. इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने सभी सदस्य देशों से जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया.” उन्होंने एससीओ सदस्य देशों से सामूहिक रूप से आतंकवाद को उसके सभी रूपों को खत्म करने की दिशा में काम करने और ऐसी गतिविधियों में सहायता या धन देने वालों पर जवाबदेही तय कर सामूहिक कार्रवाई करने का बात कही है.

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 2001 में स्थापित सरकारी संगठन है. सदस्य देशों के अलावा, दो पर्यवेक्षक देशों – बेलारूस और ईरान ने भी एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

1 minute ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

8 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

20 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

26 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

27 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

34 minutes ago