Karnataka Election 2023 Exit Poll Result: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान आज खत्म हो चुके हैं. मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 13 मई को आने वाले नतीजों पर लगी हैं. वहीं आज कर्नाटक के 224 सीटों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं. न्यूज नेशन और CGS के एग्जिट पोल के नतीजों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों के मतदाताओं के दिमाग को टटोलने की कोशिश की गई है. वहीं इस एग्जिट पोल के नतीजों में सत्तारूढ़ बीजेपी एक बार फिर से राज्य की सत्ता में आती हुई दिख रही है. आइए जानते हैं रुझानों में किसको कितनी सीटें मिल रही हैं.
कमल खिलेगा या चलेगा हाथ का जादू
न्यूज नेशन और CGS के एग्जिट पोल के रुझानो को देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा एक बार फिर राज्य में वापसी करने जा रही है. बात करें इस एग्जिट पोल में सीटों के बंटवारे की तो जेडीएस को 21, कांग्रेस को 86 और बीजेपी को सबसे ज्यादा 114 सीटें दी गई हैं. जबकि निर्दलीय या अन्य छोटे दलों के खाते में तीन सीटें आने की संभावना जताई गई है.
मध्य कर्नाटक में कांग्रेस
मध्य कर्नाटक की 23 सीटों में से न्यूज नेशन-सीजीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई हैं. इसके अनुसार कांग्रेस को 41 फीसदी तो बीजेपी को 35 प्रतिशत वोट मिलने का अंदाजा लगाया गया है. वहीं जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलने की संभावना इस एक्जिट पोल में जताई गई है.
जानें बाकि जगहों पर क्या कहता है एक्जिट पोल
न्यूज नेशन और CGS के इस एक्जिट पोल में कर्नाटक के तटीय इलाके करावल में 19 सीटों में से 16 सीटें बीजेपी के खाते में तो 3 सीट कांग्रेस की झोली में जाती हुई दिखाई दे रही है. वहीं बात करें मैसूर की तो यहां की 49 सीटों में से बीजेपी के पास 17 सीटें आती हुई दिख रही है. वहीं कांग्रेस को 16 सीटें मिलने का अंदाजा लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें: Karnataka Exit Poll 2023: इस एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस सरकार! बीजेपी को लग सकता है जोर का झटका
इसके अलावा बेंगलुरू की 78 सीटों भाजपा की लहर दिखाई दे रही है. बेंगलुरू के अंदर आने वाले सात जिलों की 78 सीटों में से बीजेपी की झोली में 55 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस के पास 21 सीटें तो जेडीएस के हिस्से में 1 सीट जाती दिख रही है. वहीं राज्य की कलबु्र्गी की 41 सीटों पर कांग्रेस बाजी मारती हुई दिख रही है. कांग्रेस को यहां से 28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है तो बीजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है.
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…
आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…