कर्नाटक एग्जिट पोल (फोटो- @bharatexpress)
Karnataka Exit Polls 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी को भी बढ़त मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि कर्नाटक के सियासी रण में किसके हाथ जीत लग सकती है.
India Today-Axis My India Exit Poll के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को 122-140 सीटें मिल सकती हैं. इस तरह कांग्रेस पार्टी बेहद आराम से कर्नाटक में सरकार बना सकती है. वहीं इस एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका लगता लगता दिख रहा है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को कर्नाटक में 62-80 सीटें मिल सकती हैं. वहीं जेडीएस को 20-25 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में 0-3 सीटें आ सकती हैं.
सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी को 83-95 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को 100-112 सीटें मिल सकती हैं. वहीं जेडीएस को 21-29 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में 2-6 सीटें आ सकती हैं. ऐसे में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, अनुमानों में कांग्रेस बहुमत के बेहद करीब नजर आ रही है. बता दें कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 113 सीटों की जरूरत है.
NEWS NATION-CGS के मुताबिक, कांग्रेस को 86, बीजेपी को 114 सीटें मिल सकती हैं. इस तरह बीजेपी कर्नाटक में सत्ता में वापसी कर सकती है. वहीं जेडीएस को 21 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में 03 सीटें जा सकती हैं.
जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 91-106 सीटें, बीजेपी को 94-117 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा जेडीएस को 14-24 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में 0-02 सीटें जा सकती हैं.
‘जी न्यूज’ और ‘मैट्रिज’ एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके मुताबिक, बीजेपी को 36 प्रतिशत मतों के साथ 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है और जनता दल (सेक्युलर) को 17 प्रतिशत मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Karnataka Exit Poll 2023: इस एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार! बीजेपी को लग सकता है जोर का झटका
‘टीवी 9’ और ‘पोलस्ट्रेट’ की ओर से किए गए एग्जिट पोल में कहा गया है कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया है कि जद (एस) को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं.
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और पांच बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है. कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 113 सीटों की जरूरत है. कर्नाटक चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी, जेडीएस और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. बता दें कि कर्नाटक में चुनावों के नतीजे 13 मई को घोषित होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…