China Pneumonia Alert: चीन से कोरोनावायरस की त्रासदी निकली और पूरी दुनिया में मौत के तांडव की वजह बन गई. कुछ इसी तरह अब एक रहस्यमयी निमोनिया चीन में काफी तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में संक्रमण फैला रही है. इसको लेकर भारत सरकार ने कहा था कि वे इसको लेकर अलर्ट मोड पर हैं. इस बीच कर्नाटक सरकार ने भी राज्य के अस्पतालों को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे इस चीन की बीमारी पर स्टडी करें और बारीकी से नजर रखें.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने चीन की इस बीमारी को लेकर कहा है कि अस्पतालों को मॉक ड्रिल करने के आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं, ऑक्सीजन से लेकर पीपीई बेड सभी की प्रॉपर तैयारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा है कि इसको लेकर जरा सा भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का कहन है कि वे इस मामले को लेकर सीधे भारत सरकार के संपर्क में हैं, जिससे किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सकें.
इस बीमारी को लेकर जानकारी मिली है कि निमोनिया बीमारी के लक्षण जैसे फेफड़ों में सूजन, सांस लेने में दिक्कत के साथ ही खांसी और तेज बुखार आ रहा है. बीमारी के प्रकोप के चलते चीन में सरकार ने स्कूल बंद करने की तैयारी कर ली है. इस बीमारी के लक्षण निमोनिया से मिलते-जुलते हैं लेकिन इसके कुछ लक्षण निमोनिया से बिल्कुल अलग हैं. WHO ने भी इस बीमारी को लेकर चेतावनी जारी की है.
गौरतलब है कि जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों में चीन में सांस से जुड़े रोगों की घटनाओं में बढ़ोतरी की सूचना है. बच्चों में सांस संबंधी बीमारी के सामान्य कारण ही सामने आए है और असामान्य रोगज़नक़ या किसी भी अनएक्सपैक्टेड क्लीनिकल फैक्टर्स की कोई पहचान नहीं हुई है. चीन में फैल रहे इस खतरनाक निमोनिया वायरस को लेकर WHO ने कुछ गाइडलाइन जारी की हैं.
WHO की इस गाइडलाइंस में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. साथ ही, लोगों से यह भी कहा गया है कि वह साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और शरीर में कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है
-भारत एक्सप्रेस
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…
KGMU Conversion: KGMU में कथित धर्मांतरण, प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और शिकायतों को दबाने…
मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…