देश

Delhi Metro: छतरपुर में शख्स मेट्रो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, हुई दर्दनाक मौत, कानपुर का रहने वाला था

Delhi Metro Rail news: दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो रेल स्टेशन पर एक शख्स की आज दर्दनाक मौत हुई. दरअसल, ​छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री दिल्ली मेट्रो ट्रेन और उसके प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, जान गंवाने वाले शख्स की उम्र लगभग 40 साल थी. बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन से तेजी से बाहर निकलने की जल्दी में शख्स ने सीढ़ियों या एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर—2 पर पहुंचने के लिए पटरियों को पार करने की कोशिश की. तभी मेट्रो रेल आ गई और शख्स वहीं बुरी तरह भिंच गया.

यह भी पढ़िए: मेट्रो में महिला से छेड़छाड़, चीखती रही पीड़िता, लेकिन किसी ने नहीं की मदद, देखिए वीडियो

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक गांव के मूल निवासी भूरा सिंह के रूप में हुई है. पता चला है कि भूरा सिंह अपने बेटे अश्विन के साथ मानेसर के पास कसान गांव में रहते थे, दोनों मजदूरी करते थे. भूरा सिंह कानपुर स्थित अपने गांव गए और शनिवार को लौटे, वह दिल्ली से मेट्रो में चढ़े और छतरपुर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतरे.

स्टेशन से बाहर निकलने की जल्दी में, उन्‍होंने सीढ़ियों या एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय, प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 पर पहुंचने के लिए ट्रैक पार करने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही वह दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर कूदने वाले थे, तभी मेट्रो ट्रेन को अपनी ओर आते देखा. उससे देखकर वो घबरा गए. ये देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक महिला ने उन्‍हें ट्रैक से हटाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गए. वह कुछ मीटर तक घसीटे गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

19 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

54 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago