खेल

IND vs AUS: 222 रन बनाकर भी क्यों हारी टीम इंडिया? सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. भारत इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार का कारण बताया.

जीता मैच कैसे हाथ से निकली

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारा प्लान ग्लेन मैक्सवेल को जल्दी आउट करने का था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया हमेशा गेम में थी. हमने लड़कों से कहा कि ग्लेन मैक्सवेल को आउट करने की कोशिश करो, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, मुझे अपने लड़कों पर गर्व है.

दो ओवर में 43 रन नहीं बचा पाए भारतीय गेंदबाज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 223 रनों का टारगेट रखा, जिसे कंगारू बल्लेबाजों से बड़े ही आसानी से चेज कर लिया. ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल ने 8 चौके और आठ छक्के की मदद से तूफानी शतक जड़ते हुए मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में रख दिए. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच में बड़े आसानी से जीत दर्ज करेगी. ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18 ओवर समाप्त होने के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 180 रन हो गया था. अगले 12 गेंदों में कंगारू टीम को जीत के लिए 43 रन चाहिए थे.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट के फैसले के बाद अटकलें शुरू… क्या ODI और T20 से लेने जा रहे हैं संन्यास?

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल 19वां ओवर लेकर आए. इस ओवर के पांच गेंदों पर वेड ने 18 रन जड़े वहीं आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका जड़ दिया. इस तरह से 19वें ओवर में अक्षर पटेल ने 22 रन लुटा दिए. वहीं आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी. प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी ओवर लेकर आए. ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी. इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

11 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

32 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

49 minutes ago