देश

मुस्लिम बहुल इलाके को ‘पाकिस्तान’ बताने पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कर्नाटक HC जज की 2 टिप्पणियों पर सुनवाई

Karnataka HC Judge Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज के सुनवाई के दौरान दिए 2 विवादित बयानों के मामले पर आज स्वत: संज्ञान लिया. सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद की टिप्पणियों पर कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को 2 हफ्ते में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

बता दें कि जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद की 2 अलग-अलग टिप्पणियों का सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया. इस बेंच में देश के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी थे, जिन्होंने उपरोक्त मामले में अटॉर्नी जनरल (AG) आर वेंकटरमणि और सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता से मदद मांगी है. बेंच की ओर से कहा गया कि जजों के लिए कुछ बेसिक गाइडलाइन जारी की जा सकती हैं.

जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद की टिप्पणियों पर विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक हाईकोर्ट में जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद ने कथित तौर पर एक मामले की सुनवाई के दौरान महिला वकील पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जबकि, एक अन्य मामले में बेंगलुरू के एक इलाक़े की तुलना पाकिस्तान से की थी. कथित तौर पर उन्होंने मुस्लिम इलाके को ‘पाकिस्तान’ बोल दिया था. एक वीडियो क्लिप में यह शब्द सुनाई दे रहा है.

बहरहाल, जज का वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के गलत इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है. कोर्ट के डिस्क्लेमर में कहा गया है कि कोई भी कार्यवाही की रिकॉर्डिंग नहीं करेगा. दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने भी कर्नाटक हाईकोर्ट से जवाब मांगा है.

25 सितंबर को कोर्ट में अगली सुनवाई होगी

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल को भी कोर्ट की मदद करने को कहा है. 25 सितंबर को इसमें आगे की सुनवाई होनी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

18 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

38 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

39 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

39 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

44 minutes ago