फोटो- पहलवान संग्राम सिंह
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल को नई ऊर्जा देते हुए भारतीय सेना के जवान और पहलवान संग्राम सिंह 5 जनवरी को मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित नशे के खिलाफ अभियान में हिस्सा लेंगे. इस पहल की शुरुआत केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने की थी.
संग्राम सिंह भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर और पूर्व कॉमनवेल्थ हैवीवेट रेसलिंग चैंपियन हैं. उन्होंने MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान के रूप में इतिहास रचा है.
यह इवेंट मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम से सुबह 7:45 बजे शुरू होगा और इसमें 500 से अधिक साइकिल चालकों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कैम्पर्स और राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न साइक्लिंग क्लबों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, “हम सभी फिटनेस को बढ़ावा देने, प्रदूषण का समाधान खोजने और ‘नशे को ना कहें’ का संदेश देने के लिए साथ साइकिल चलाएंगे. सेहत ही असली दौलत है. तो 5 जनवरी को सुबह 7:45 बजे मेरे साथ साइक्लिंग, फिटनेस और ढेर सारी मस्ती के लिए जुड़ें.”
पिछली बार यह साइक्लिंग इवेंट भारत के 2800 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने भी भाग लिया था. यह पहल पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने और देशभर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आयोजित की जाती है.
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ को युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) और MY भारत के सहयोग से आयोजित किया जाता है. यह इवेंट SAI रीजनल सेंटर, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) और खेलो इंडिया सेंटर (KIC) पर भी एक साथ आयोजित किया जाता है.
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…
Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…
नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…
Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…
South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…
SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…