दिल्ली के करोल बाग इलाके में शनिवार को एक बड़े हादसे में विशाल मेगा मार्ट के एक शो-रूम में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. यह शो-रूम पदम सिंह रोड स्थित एक चार मंजिला इमारत में बना है, जिसका पता 10209/10, सेकंड फ्लोर है. यहां कपड़े और ग्रॉसरी के सामान की बिक्री होती है.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया, लेकिन तब तक इमारत में धुआं और गर्मी का असर गंभीर रूप ले चुका था. मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाया गया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका जताई गई थी, जिसकी तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया गया. इसी दौरान 25 वर्षीय कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह को इमारत की लिफ्ट में बेहोशी की हालत में पाया गया. उन्हें तुरंत RML अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला में स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल
घटना के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई. करोल बाग थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, और मामले की जांच की जा रही है कि आग लगने का कारण क्या था — शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या अन्य कोई तकनीकी खामी.
फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम यह भी जांच कर रही है कि आग लगने के समय इमारत में मौजूद लोगों को समय पर बाहर निकाला गया या नहीं, और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली के व्यावसायिक इलाकों में अग्नि सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…