देश

जम्मू-कश्मीर में दो मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर, CRPF जवान शहीद, छह घायल, तलाशी के लिए किया जा रहा है ड्रोन का इस्तेमाल-Video

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में 24 घंटे के भीतर दो मुठभेड़ हुई, जिनमें एक आतंकवादी मारा गया है. दूसरी ओर आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, सेना के पांच जवान और एक एसपीओ घायल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सेडा सोहल गांव में आतंकवादियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 121 बटालियन के कांस्टेबल कबीर दास शहीद हो गए हैं. वह कल सेडा सोहल गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान आज अस्पताल में उनकी मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें-NEET UG Paper Leak: नीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार, मांगा जवाब लेकिन काउंसलिंग पर रोक नहीं

पानी मांगने के बाद गांव में की गोलीबारी

अधिकारी ने बताया कि दूसरे आतंकी की तलाश के लिए सेडा सोहल गांव में तलाशी अभियान जारी है. आतंकी कल गांव में घुसे थे और ग्रामीणों से पानी तथा गाड़ी की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी की और आतंकियों पर लगातार गोलीबारी की. कल एक आतंकी मारा गया और दूसरे की तलाश की जा रही है. गांव में आतंकियों की गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हो गया है.

स्थानीय लोगों ने दी थी सूचना

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गांव में छिपे आतंकियों के बारे में सूचना दी थी और बताया था कि आतंकवादियों ने गांव में गोलीबारी भी की है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया.

डोडा जिले में भी मुठभेड़

एक अन्य मुठभेड़ में आतंकवादियों ने बुधवार तड़के करीब 1.45 बजे डोडा जिले के चत्तरगल्ला इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त नाका (चेकपोस्ट) पर गोलीबारी की. आतंकवादियों की शुरुआती गोलीबारी में सेना के पांच जवान और पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गया. सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकवादियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है और अब वहां तलाशी अभियान जारी है. इससे पहले जम्मू संभाग के रियासी में रविवार को आतंकवादियों ने एक बस पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी.

सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कठुआ के हीरानगर इलाके में तलाशी अभियान के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. दो आतंकवादियों में से एक को कल रात मुठभेड़ में मार गिराया गया था तो वहीं दूसरे आतंकी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

जारी है सर्च ऑपरेशन

एडीजीपी अनंत जैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “एक आतंकी मारा गया है, दूसरे आतंकी के इसी इलाके में छिपे होने की ख़बर है. सर्च ऑपरेशन जारी है. एक नागरिक के घायल होने की सूचना मिली है. इसके अलावा कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं जिन पर ध्यान न दें.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

43 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

2 hours ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago