आतंकवादी का हुलिया- फोटो : DISTRICT POLICE REASI
Reasi Terror Attack: रियासी जिले में एक यात्री बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच पुलिस ने मंगलवार को जारी कर दिया है. इसी के साथ ये भी घोषणा की है कि जो भी उसकी जानकारी देता है उसे 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
मालूम हो कि इसी रविवार को आतंकवादियों ने 53 सीटों वाली उस बस पर गोलीबारी की थी जिसमें तीर्थयात्री सवार थे और वे कटरा में माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास शिव खोड़ी मंदिर वाले इलाके में पहुंची उसी वक्त वक्त बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी थी. बस गोलीबारी के बार खाई में गिर गई थी. इस हमले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री सवार थे. हमले में नौ लोगों की मौत हो गई था और 41 अन्य लोग घायल हो गए थे.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि रियासी पुलिस ने पौनी इलाके में यात्री बस पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादी के ठिकाने के बारे में किसी भी उपयोगी जानकारी के लिए 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया गया. सुरक्षा कर्मियों की 11 टीमें लगातार तलाशी अभियान जारी रखे हें. रैनसो-पोनी-त्रेयाथ बेल्ट के चारों ओर एक बहु-दिशात्मक घेरा बनाया गया है.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर आतंकवादी का स्केच तैयार किया गया है. इसके अलावा स्थानीय लोगों से आतंकियों के बारे में और भी जानकारी देने की अपील की गई है.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के चत्तरगला इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इसकी जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी. पुलिस ने कहा, “सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने डोडा के चत्तरगला इलाके में आतंकवादियों को घेर लिया है. गोलीबारी जारी है.” यह घटनाक्रम तब हुआ जब सुरक्षा बल मंगलवार शाम कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक गांव में छिपे हुए आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे थे. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है. हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…