टमाटर के साथ सांसद
-अरविंद राणा
UP News: टमाटर के भाव इनदिनों आसमान छू रहे हैं. कई जगहों पर इसकी कीमत 300 के पार चली गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सांसद विनोद सोनकर ने सस्ते टमाटरों की दुकान लगा दी. बड़ी संख्या में लोग खरीदने के लिए आ रहे हैं. बढ़ते टमाटर के दाम की वजह से आम आदमी की जेब पर आर्थिक असर पड़ा है और घर का बजट बिगड़ गया है. जिस घर में टमाटर पहले 2 किलो से 3 किलो खरीदता जाता था वहां अब एक पाव टमाटर खरीदना भी भारी पड़ रहा है.
बता दें कि आम आदमी को इस बढ़ते टमाटर के दामों से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने नेफेड योजना के तहत ₹70 किलो के हिसाब से टमाटर बेचने की शुरुआत की है, जिसकी औपचारिक शुरुआत प्रयागराज के मुंडेरा मंडी से की गई. मुड़ेरा मंडी से रवाना की गई टमाटर से लदे 6 गाड़ियों को प्रयागराज और कौशांबी के अलग-अलग मोहल्लों में लेकर जाया जा रहा है. बता दें कि 70 रुपए किलो वाले टमाटर की गाड़ियां जहां भी रुकीं वहीं पर खरीदने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
इस मौके का फायदा अधिक से अधिक लोगों ने उठाया और इतने सस्ते टमाटर फिर मिले या न मिले इसलिए किसी ने एक तो किसी ने दो किलो तक खरीद लिए. यानी 70 रुपए किलो टमाटम होने पर लोगों में टमाटर खरीदने की होड़ मच गई. हालांकि nafid योजना के तहत बेचे जा रहे टमाटर के दाम पर कोई कालाबाजारी ना हो जाए, इसलिए एक आदमी को सिर्फ 2 किलो ही टमाटर बेचे जा रहे हैं. टमाटर मुनासिब दाम पर मिलने पर आम आदमी खुश दिखे.
बता दें कि जब प्रयागराज के प्रीतमनगर कॉलोनी में यह टमाटर से लदी गाड़ी पहुंची तो बीजेपी के कौशांबी सांसद विनोद सोनकर खुद ही लोगों को टमाटर बेचने लगे. इस दौरान विनोद सोनकर ने कहा कि सरकार आम आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए इस टमाटर को सस्ते दामों पर बेचने का काम कर रही है, जिसका फायदा आम आदमी को मिल रहा है. सरकार काला बाजारी को देखते हुए नेफेड योजना की शुरुआत की है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…