ओमप्रकाश राजभर, अध्यक्ष, सुभासपा
सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने जब से बीजेपी के साथ दोबारा गठबंधन किया है, उनकी ही पार्टी के कुछ नेता नाराज चल रहे हैं. राजभर के जहां सपा के साथ गठबंधन तोड़ने पर अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है. वहीं, बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के चलते सुभासपा में भी सब कुछ ठीक नहीं है. जानकारी के मुताबिक जमीनी स्तर पर सुभासपा का कैडर बीजेपी के साथ को डाइजेस्ट और जस्टिफाई नहीं कर पा रहा है. पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने जिस अंदाज में पिछले दिनों बीजेपी पर हमला बोला था, अब उसी बीजेपी के साथ गठबंधन से नेता खफा हैं.
नेताओं का कहना है कि पहले बीजेपी के साथ गठबंधन में ओम प्रकाश राजभर थे. लेकिन बाद में उन्होंने इससे किनारा करके सपा के साथ हाथ मिलाया. फिर अब सपा से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है. ऐसे में राजभर जाति से जुड़े काफी लोग इसे निजी हित में लिए गए फैसले के तौर पर देख रहे हैं.
अब समाजवादी पार्टी राजभर जातियों में पड़े फूट को एक बेहतर मौके के रूप में देख रही है. इसी घटनाक्रम के मद्देनज़र पार्टी ने राजभर जाति के वोटबैंक को काउंटर करने के लिए एक ‘राजभर सेना’ बनाने की तैयारी में है. ‘राजभर सेना’ बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर सरीखे जिलों में सक्रिय की जाएगी. जहां-जहां राजभर जाति का दबदबा है, वहां-वहां यह सेना मुखर रूप से बीजेपी की नीतियों का विरोध करेगी. यह विशेष संगठन जातिगत जनगणना को लेकर अपनी मुहिम को आगे बढ़ाएगा और केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाएगा.
एक निजी चैनल के हवाले से छपी खबर के मुताबिक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलाब राजभर और संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सोमनाथ राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला किया है. दोनों नेताओं ने कहा कि ओम प्रकाश ने राजभर जाति की पीठ में छूरा भोंकने के काम किया है. उन्होंने कहा कि राजभर के साथ-साथ तमाम पिछड़ी जातियों के हितों की रक्षा सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है.
हालांकि, ओम प्रकाश राजभर ने अभी तक जो भी फैसले लिए हैं वो अपनी जाति के सामान्य व्यक्ति के मनोविज्ञान को भांपते हुए ही लिया है. इनके खिलाफ एक बड़ी मुहिम तैयार करनी के कवायद चल रही है. लेकिन, देखना है ये है कि आंतरिक तौर पर खड़ी हुई इस नई चुनौती को ओम प्रकाश राजभर कैसे काउंटर करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…