क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
'पठान' के बाद हॉलीवुड फिल्म 'ओपनहाइमर' का कश्मीर में शानदार प्रदर्शन
OpenHeimer Film: हॉलिवुड में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का क्रेज हमेशा से रहा है. उनकी पिछली फिल्मों की पॉपुलैरिटी इंडियन ऑडियंस में खूब है और ये पॉपुलैरिटी निरंतर बढ़ती जा रही है. जिसका अंदाजा उनकी फिल्म ‘ओपनहाइमर’ की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है. माना जा रहा है कि पूरे इंडिया में ‘ओपनहाइमर’ की अब तक 3 लाख से ज्यादा टिकट्स बुक हो चुकी है. खास बात ये है कि इस फिल्म को देखने के लिए कश्मीर की जनता भी बेताब हुई जा रही है. बता दें कि ‘पठान’ के बाद ‘ओपनहाइमर’ वो दूसरी फिल्म होगी जिसे कश्मीर में इतनी बड़ी ओपनिंग मिलने वाली है.
कश्मीर के इकलौते आइनॉक्स थिएटर में ओपनहाइमर की ज्यादातर टिकटे बुक हो चुकी है. थिएटर के ओनर विजय धर खुद इस बात से शॉक्ड हैं कि किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए कश्मीर की जनता इतनी एक्साइटेड क्यों हैं. जहां दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज में इस वीकेंड के लिए ओपनहाइमर के टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो गया है. वहीं कश्मीर में भी फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं.
वहीं शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को भी विजय धर के कश्मीर सिनेमा थिएटर में पिछले साल बहुत तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. जिसके बाद इंडिया के कोने-कोने में पॉपुलर शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में देखने के लिए जनता ने जमकर टिकट खरीदे थे और ‘पठान’ के शोज कश्मीर में हाउसफुल चल रहे थे. शाहरुख खान की फिल्म के बाद अब हॉलीवुड फिल्म ‘ओपनहाइमर’ के लिए जनता जिस तरह से पागल है इसे देखते हुए सिनेमा हॉल चलाने वाले विजय धर भी काफी हैरान है.
ये भी पढ़ें:जब ‘ट्रेजेडी क्वीन’ Meena Kumari ने झेला ‘हलाला’ का दर्द, वैश्या से कर डाली थी अपनी तुलना
विजय धर ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि जब हमने 33 साल बाद थिएटर दोबारा खोला तो हमें बहुत उम्मीद नहीं थी. हालांकि ‘पठान’ रिलीज हुई और हाउसफुल भी हुआ लेकिन ‘पठान’ के बाद ‘ओपनहाइमर’ के लिए जनता का रिएक्शन देखना बड़ा सरप्राइज है. ये देखकर अच्छा लगता है कि लोग किलियन मर्फी की फिल्में देखना चाहते हैं.
धर ने कहा कि ‘ओपनहाइमर’ के शोज हाउसफुल होना एक बहुत बड़ी घटना है क्योंकि ये शाहरुख खान की फिल्म नहीं है. उन्होंने कहा,’ ये ओपनहाइर है, जिसके बारे में मुझे भी नहीं पता तो लोगों को कैसे पता चला. शायद सोशल मीडिया से यहां बॉलीवुड फिल्मों के अच्छा चलने की उम्मीद की जाती है लेकिन एक हॉलीवुड फिल्म का कश्मीर में इतना बेहतर करना बदालव की निशानी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…