KC Tyagi In Bharat Express Conclave: ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस के खास अवसर पर दिल्ली में आयोजित भव्य ‘मेगा कॉन्क्लेव’ में भारतीय राजनीति के कई अनछुए और सुनहरे पन्नों को पलटा गया. इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के साथ विशेष संवाद के दौरान JDU के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनकी बेमिसाल भाषण शैली से जुड़े कई भावुक संस्मरण साझा किए.
सीएमडी उपेंद्र राय ने जब त्यागी से ‘पॉलिटिकल हिस्टोरियन’ के रूप में अटल जी की यादें युवाओं के लिए साझा करने का आग्रह किया, तो त्यागी ने बताया कि कैसे वाजपेयी जी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दिलों पर राज करते थे.
सीएमडी उपेंद्र राय ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि जब अटल जी संसद में बोलते थे, तो उन्होंने एक बच्चे के रूप में उन्हें बहुत ध्यान से सुना था और उनकी उसी शैली ने कहीं न कहीं उन्हें पत्रकार बनने और बोलने की प्रेरणा दी.
इस पर केसी त्यागी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब चौधरी चरण सिंह की पार्टी ‘लोकदल’ काफी बड़ी थी और जनसंघ एक छोटी पार्टी हुआ करती थी. त्यागी ने कहा कि उस वक्त मैं लोकदल में था और मेरे नेता चौधरी चरण सिंह थे, लेकिन मैं भाषण सुनने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के पास जाया करता था. वो मेरे दल के नहीं, मेरे दिल के नेता थे.
अटल जी की राजनीतिक उदारता का जिक्र करते हुए केसी त्यागी ने बताया कि दिल्ली में होने वाली वाजपेयी जी की लगभग हर जनसभा में वे शामिल होते थे. त्यागी ने मंच से कहा कि अटल जी बड़ी से बड़ी और खराब से खराब स्थिति को भी बेहद सहजता से संभाल लेते थे. उनका स्पष्ट मानना था कि भारतीय राजनीति के इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी से ज्यादा सहिष्णु और उदारवादी नेता कोई दूसरा नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज
भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव के इस विशेष सत्र ने नई पीढ़ी को भारतीय राजनीति के उस दौर से रू-ब-रू कराया, जहां वैचारिक मतभेदों के बावजूद नेताओं के बीच अगाध प्रेम और सम्मान हुआ करता था. सीएमडी उपेंद्र राय और केसी त्यागी के बीच हुए इस संवाद ने ‘भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव’ के मंच को राजनीतिक शुचिता और ऐतिहासिक यादों का एक शानदार गवाह बना दिया.
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…