देश

Delhi News: क्लीनिक के बाद अब मोहल्ला बस चलाएगी केजरीवाल सरकार, महिलाओं को मुफ्त यात्रा, जानें, रूट और किराया

दिल्ली की केजरीवाल सरकार मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर अब मोहल्ला बस चलाने की तैयारी कर रही है. जिसको लेकर आज दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बसों का निरीक्षण किया और ट्रायल के तौर पर बस में सफर किया. कैलाश गहलोत ने मोहल्ला बस में सवार होकर राजघाट डिपो से दिल्ली विधानसभा तक पहुंचे.

एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर चलेगी

मोहल्ला बस एक इलेक्ट्रॉनिक बस है, ऐसे में ड्राइवर को बस के सभी कंट्रोल दिए गए हैं. जैसे गेट बंद करना या खोलना, बैटरी का मौजूदा स्टेटस है क्या है . खराबी आने पर बिजली के कनेक्शन को कट करने का कंट्रोल भी बस ड्राइवर के सामने मौजूद रहेगा. एक बार चार्ज होने पर मोहल्ला बस करीब 150 किलोमीटर तक चल सकेगी.

यह भी पढ़ें- UP News: किडनैपिंग और रंगदारी के मामले में धनंजय सिंह दोषी करार, सजा पर फैसला कल, ये है पूरा मामला

किन – किन इलाको मे चलेगी मोहल्ला बसें?

कैलाश गहलोत ने बताया कि इन मोहल्ला बस की सबसे प​हले शुरुआत खासतौर से कच्ची कॉलोनी जैसे गांव द्वारका जैसी सुगम इलाकों मे चलाये जाने की तैयारी है. जिससे लोगों को मेट्रो और हॉस्पिटल जैसी जगहों पर जाने के लिये कोई परेशानी ना हो और लोग सुगमता से अपने मोहल्ले के पास से मेट्रो और हॉस्पिटल जैसी जगह पर आसानी से पहुंच जाएं. इन बसों का किराया डीटीसी बसों की तरह ​ही होगा. महिलाओं को पहले की तरह ही इसमें फ्री में आने-जाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. मोहल्ला बसों में एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके तहत मशीन पर टैप करने पर यात्री को ऑनलाइन टिकट मिल जाएगा और लोगों को कंडक्टर से टिकट नहीं लेना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

12 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

1 hour ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago