देश

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने वाले विभव कुमार के साथ लखनऊ पहुंचे केजरीवाल, बीजेपी बोली- झूठ, मक्कारी और…

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर विवादों में चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ दौरे पर हैं. केजरीवाल बुधवार रात ही लखनऊ पहुंच गए थे. लेकिन अब भाजपा ने लखनऊ में उनके साथ विभव कुमार के नजर आने पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के सीएम और स्वाति मालीवाल को मनाने की कोशिश कर रहे आप सांसद संजय सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना की है.

संजय सिंह ने कार्रवाई की बात की थी

विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के पीए बताए जाते हैं. उनके बारे में खुद संजय सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ उन्होंने बदसलूकी की थी और पार्टी इसका संज्ञान लेगी. उन्होंने कहा था कि केजरीवाल भी विभव से नाराज हैं.

बीजेपी ने बोला हमला

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विभव कुमार के अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ नजर आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना दुर्घटना नहीं साजिश है. बुधवार रात की फोटो में लखनऊ एयरपोर्ट पर संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और विभव कुमार तीनों है. भाजपा नेता ने कहा कि झूठ ,मक्कारी और धोखा जो आम आदमी पार्टी के चरित्र में है, एक बार फिर दिखा.

सचदेवा ने आंदोलन के समय से अरविंद केजरीवाल की करीबी सहयोगी रही संतोष कोली की 11 वर्ष पहले हुई मौत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब-जब महिलाओं के सम्मान और आत्मसम्मान की बात हुई है, अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का चरित्र खोखला नजर आता है. स्वाति मालीवाल के साथ जो घटना हुई, वह कोई पहली घटना नहीं है. आज उन्हें संतोष कोली भी याद आती है जिनकी दुःखद मृत्यु आज भी संदेह के घेरे में है.

यह भी पढ़ें- राक्षस रक्तबीज का जिक्र कर शिवराज सिंह ने दिल्ली सीएम पर साधा निशाना, बोले- अरविंद केजरीवाल भ्रष्टबीज, जहां भी…

उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या कारण है कि आम आदमी पार्टी में जो भी महिला किसी ऊंचे पद पर जाती है, वह वहां ठहर नहीं पाती. दो दिन पहले संजय सिंह कह रहे थे कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना में विभव का हाथ है और अरविंद केजरीवाल इस पर संज्ञान लेंगे, लेकिन केजरीवाल विभव कुमार को अपने साथ लेकर लखनऊ घूम रहे हैं. इससे समझा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी का चरित्र क्या है – “सिर्फ लूटना, धोखा करना और मक्कारी करना”.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago