आस्था

संतान प्राप्ति में खलल डालते हैं कुंडली के ये ग्रह, राशि-अनुसार इन उपायों से जल्द होगा बच्चा!

Astro Tips for Child: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में कुछ ग्रह ऐसे होते हैं जिसके असंतुलन होने की वजह से संतान प्राप्ति में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के जानकार यह भी बताते हैं कि पति-पत्नी की कुंडली का विश्लेषण करने के बाद पता लगाया जा सकता है कि संतान सुख का योग कब बनेगा. संतान प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करने वाले ग्रहों को संतुलित करके संतान सुख प्राप्त किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि संतान प्राप्ति में कुंडली के कौन-कौन से ग्रह जिम्मेदार होते हैं और उन ग्रहों को अनुकूल करने के क्या करना चाहिए.

शनि ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के पांचवें भाव से संतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाती है. किसी भी कार्य में देरी, अड़चने और अन्य रुकावटों के लिए शनि ग्रह की अहम भूमिका होती है. शनि जब कुंडली के पांचवें भाव में हो तो ऐसे में संतान प्राप्ति में देर होती है.

गुरु ग्रह

कुंडली में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह भी संतान प्राप्ति का कारक होता है. अगर पति-पत्नी दोनों की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ स्थिति में नहीं है संतान से उत्पत्ति में दिक्कतें आएंगी. वहीं अगर बृहस्पति शुभ स्थित में बैठा हो तो कंसीव करने और स्वस्थ संतान होने की संभावना प्रबल रहती है.

कुंडली के पंचम भाव में अशुभ ग्रह

कुंडली का पांचवां भाव संतान को दर्शाताा है. ऐसे में अगर इस भाव में अशुभ ग्रह जैसे- शनि, राहु-केतु और मंगल हो तो महिला को गर्भ धारण करने में परेशानी होती है. इसके साथ ही संतान प्राप्ति में अड़चने आती हैं.

मेष राशि- मेष लग्न की राशि वालों को श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए. साथ ही जरुरतमंदों को मसूर की दाल दान करना चाहिए.

वृषभ राशि- इस लग्न के लोग अगर भगवान विष्णु की उपासना करेंगे तो संतान प्राप्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी. इसके अलावा गेहूं का दान करना भी लाभकारी होगा.

मिथुन राशि- भगवान गणेश की पूजा से संतान प्राप्ति में आ रही समस्या का निराकरण होगा. मिथुन लग्न वालों को चावल का दान करना शुभ रेहगा.

कर्क राशि- कर्क लग्न वालों को शिवजी की पूजा करनी चाहिए. उस उपाय को करने से संतान प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होती हैं. दूध का दान करने से भी लाभ होता है.

सिंह राशि- सिंह लग्न वालों को शीध्र संतान की प्राप्ति के लिए सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए. इसके अलावा समय-समय पर जरुरतमंदो के बीच मिठाई बांटना चाहिए.

कन्या राशि- कन्या लग्न के लोग अगर संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं तो उन्हें मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए. साथ ही साथ तिल का दान करना चाहिए.

तुला राशि- तुला लग्न वाले अगर श्रीकृष्ण की उपासना करेंगे तो उन्हें संतान प्राप्ति में आ रही अड़चने दूर होंगी. इसके अलावा हरी सब्जियों का दान करने से भी संतान प्राप्ति का योग बनेगा.

वृश्चिक राशि- वृश्चिक लग्न के लोग भगवान यम की विधिवत पूजा करते हैं तो उन्हें संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा. तिल का दान करन से भी लाभ मिलेगा.

धनु राशि- धनु लग्न वाले अगर संतान प्राप्ति में रुकावटें झेल रहे हैं तो उन्हें श्री राम की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही गुड़ का दान करें.

मकर राशि- कुबेर देव की उपासना करने से मकर लग्न वालों को संतान प्राप्ति की कामना जल्द ही पूरी होती है. साथ ही तांबे के दान से स्वस्थ संतान प्राप्ति का वरदान प्राप्त होता है.

कुंभ राशि- कुंभ लग्न के लोगों को संतान प्राप्ति के लिए वरुण देव की पूजा करनी चाहिए. इस उपाय को करने से संतान प्राप्ति में अ रही देरी से मुक्ति मिलती है.

मीन राशि- मीन लग्न के लोग अगर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं संतान प्रप्ति की कामना शीघ्र पूरी होती है. इसके अलावा मछलियों को खिलाने से भी संतान प्राप्ति का योग बनता है.

यह भी पढ़ें: 3 ग्रहों का खास संयोग लाएगा इन राशियों के लिए अपार खुशियां और सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी की बरसेगी जबरदस्त कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago