देश

गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, तत्काल रिहा करने की मांग, बताई ये वजह

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनका कहना है कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड, दोनों पूरी तरह से अवैध और नियमों के खिलाफ हैं. इसलिए उन्हें तत्काल रिहा होने का हक है. याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई की मांग की है.

सीएम पद से हटाने के लिए PIL

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीएम पद से हटाने के लिए एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने के लिए कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं.

21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

बता दें कि 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि दिल्ली शराब नीति के जरिए शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है. जिसके लिए कारोबारियों ने आम आदमी पार्टी को करोड़ों रुपये दिए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘मैं जल्द बाहर आऊंगा…भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना’, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया केजरीवाल का मैसेज

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago