काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
इसे भी पढ़ें: माॅस्को आतंकी हमले की पीएम नरेंद्र मोदी ने की निंदा, कहा- ‘दुख की इस घड़ी हम रूस के लोगों के साथ’
मॉस्को में सैकड़ों लोग आतंकियों की गोलियों का शिकार बने. घायलों की चीख-पुकार से अस्पतालों में कोहराम मच गया.
ISIS Terrorist Attack In Russia: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस की राजधानी मॉस्को में बीती रात भीषण आतंकी हमला हुआ. उस हमले में 100 से ज्यादा रूसी नागरिकों की जान चली गई. अब तक कुल 143 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहां सैकड़ों लोग आतंकियों की गोलियों का शिकार बने. घायलों की चीख-पुकार से मॉस्को के अस्पतालों में कोहराम मच गया. रूसी जांच एजेंसियों ने हमलावर आतंकियों की फोटोज जारी की हैं.
रशियन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कायरना हमले को ताजिकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया. सभी आतंकवादी इस्लामिक आतंकी संगठन ‘आईएस‘ के सदस्य बताए जा रहे हैं. ‘आईएस’ का एक प्रेस नोट सामने आया है, जिसमें खूंखार आतंकी संगठन ISIS-K ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
RT इंडिया ने बताया कि रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले के बाद 11 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं. जिनमें से 4 वो हैं, जिन्होंने ऑन द स्पॉट अटैक किया था और 7 लोग उनकी मदद करने वाले बताए गए हैं. RT की रिपोर्ट मुताबिक, रूस के सिक्योरिटी सर्विस के चीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को बताया है कि चार संदिग्ध सफेद रंग की कार में भागने की कोशिश कर रहे थे. उन समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पांच की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें: माॅस्को आतंकी हमले की पीएम नरेंद्र मोदी ने की निंदा, कहा- ‘दुख की इस घड़ी हम रूस के लोगों के साथ’
— भारत एक्सप्रेस
राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…
UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…
भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…
Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…