देश

टैक्स बंटवारे में भेदभाव को लेकर केरल सरकार का दिल्ली में प्रोटेस्ट, सीएम विजयन बोले- केंद्र का 17 राज्यों पर ध्यान

Kerala government protest in Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को केरल सरकार ने धरना दिया. इसमें केरल के सीएम पिनरई विजयन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान शामिल हुए. इस दौरान विजयन ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का सबसे अहम दिन है. आज हम भारत के संघीय ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए एक साथ आए हैं. हम एक ऐसी लड़ाई की शुरुआत कर रहे हैं. ताकि केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ एक जैसा व्यवहार करें.

विजयन ने आगे कहा कि देश के 17 राज्यों में एनडीए की सरकार है. केंद्र सरकार पूरी तरह इन्हीं राज्यों को सपोर्ट करती है. जो सरकारें एनडीए का हिस्सा नहीं है उनको नजरअंदाज करती है. इस आंदोलन का उद्देश्य सभी राज्यों केे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है. उन्हें कहा कि इस संघर्ष का उद्देश्य किसी पर विजय प्राप्त करना नहीं है बल्कि अपने हक के लिए लड़ना है. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं पूरा देश आज हमारे इस विरोध में हमारे साथ खड़ा है.

यह भी पढ़ेंः जयंत चौधरी ने चुन ली अपनी राह, UP में टूटा गठबंधन! RLD नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिए गए ये निर्देश

इसलिए प्रदर्शन कर रही केरल सरकार

बता दें कि केंद्र सरकार केे टैक्स बंटवारे को लेकर इन दिनों कर्नाटक, केरल और बंगाल की सरकारें केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. कर्नाटक सरकार के अनुसार 15वें फाइनेंस कमीशन की रिपोर्ट लागू होने के बाद भी केंद्र की ओर से कर्नाटक को मिलने वाले शेयर में कटौती की गई है. जानकारी के अनुसार कर्नाटक के टैक्स शेयर में केंद्र ने 4.17 प्रतिशत से घटाकर 3.64 प्रतिशत कर दिया है. ऐसे में राज्य को टैक्स के कारण 62 हजार 98 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ेंः किसानों के दिल्ली कूच से हाईवे जाम, पुलिस ने 200 किसानों को हिरासत में लिया, जानें प्रमुख मांगें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

8 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

34 minutes ago