खेल

Under 19 World Cup 2024, 2nd Semi Final: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मिला 180 रनों का लक्ष्य, पाकिस्तान 179 रन पर ढेर, टॉम स्ट्राकर ने झटके 6 विकेट

AUS U19 vs PAK U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. बेनोनी के विलोमूर पार्क में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए. अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 180 रनों की जरूरत है. आज जो टीम जीतेगी वो भारत के साथ फाइनल खेलेगी.

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 48.5 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से अजान अवैस और अराफात मिन्हास 52-52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं ओपनर शमील हुसैन 17 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके.

फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम की भिड़ंत भारत से होगी. टीम इंडिया पहले सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका को दो विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की प्लेइंग इलेवन

हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर.

पाकिस्तान अंडर-19 टीम की प्लेइंग इलेवन

शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा.

ये भी पढ़ें-

Under-19 World Cup के फाइनल में 9वीं बार भारत, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात

WTC 2025: साउथ अफ्रीका की हार से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची न्यूजीलैंड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago