आरएलएडी अध्यक्ष जयंत चौधरी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में भारी उठा-पटक मचा हुआ है. खबर सामने आ रही है कि, सपा और रालोद का गठबंधन करीब-करीब टूट गया है. ताजा खबरों की मानें तो सपा के साथ गठबंधन की पहले घोषणा करने वाले रोलाद प्रमुख जयंत चौधरी भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं. इसका दावा सपा सूत्रों की ओर से किया गया है. अगर मीडिया सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के उच्च सूत्रों की ओर से खबर सामने आ रही है कि, जयंत चौधरी जल्द एनडीए गठबंधन का हिस्सा होंगे.
बता दें कि सीट शेयरिंग को लेकर रालोद और सपा के बीच बात बनती दिखाई नहीं दे रही है. तो दूसरी ओर रालोद के एनडीए में शामिल होने की चर्चा जोर पकड़ती जा रही है. इसी बीच सूत्रों की माने तो जयंत चौधरी की पार्टी लगातार भाजपा से सम्पर्क में है और गठबंधन की बात जारी है. दोनों के बीच मुजफ्फरनगर सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है. इस चुनाव के लिए आरएलडी ने तीन लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट की मांग रखी है.
पार्टी के ओर से बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा सीट को लेकर दावा किया जा रहा है. फिलहाल तो केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को लेकर दोनों राजनीतिक दलों के बीच मामला फंसा हुआ है. मालूम हो कि वर्तमान में संजीव बालियान ही मुजफ्फरनगर से भाजपा के सांसद हैं लेकिन दूसरी ओर आरएलडी के ओर से भी इंडिया गठबंधन से अलग होने के संकेत दे दिए गए हैं. बता दें कि वर्तमान में पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर जयंत की मजबूत पकड़ मानी जा रही है. ऐसे में कहा जा रहा है कि वह जिस गठबंधन में जायेंगे, उसकी स्थिति यूपी में मजबूत ही होगी.
ये भी पढ़ें-Ayodhya News: राम मंदिर पर हमले की साजिश में एक और खालिस्तानी आतंकी था शामिल, ATS को मिला बड़ा सुराग
खबर सामने आ रही है कि रालोद के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सभी नेताओं के मीडिया में बात करने पर रोक लगा दी गई है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि कोई भी नेता पत्रकारों से बात नहीं करेगा और न ही कोई बयान देगा. इसी के साथ ये भी कहा गया है कि अगर वह किसी तरह का बयान देता भी है तो वह पार्टी का बयान नहीं माना जाएगा.
इस सम्बंध में रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, “पार्टी का हर कार्यकर्ता चौधरी जयंत सिंह के निर्णय के साथ है, दल की गरिमा को बनाए रखने के लिए रालोद का कोई भी नेता अगली सूचना आने तक किसी भी तरह का कोई बयान मीडिया में ना दे ना ही किसी डिबेट में जाए अन्यथा वो पार्टी का अधिकारिक बयान नहीं, उनका व्यक्तिगत बयान ही माना जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…