देश

“अमृतपाल ने मुझे बताया था… किसी कीमत पर साथ नहीं छोड़ूंगी”- बोली किरणदीप कौर, पंजाब पुलिस के रडार पर है खालिस्तानी समर्थक की पत्नी

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस तलाश रही है लेकिन वह अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है. वहीं उसकी पत्नी किरणदीप कौर ने खालिस्तानी समर्थक का बचाव करते हुए उसकी गतिविधियों को सही ठहराया है. किरणदीप ने कहा कि जिस तरह पंजाब पुलिस अमृतपाल को तलाश रही है वह गैरकानूनी है.

‘द वीक’ को दिए एक इंटरव्यू में अमृतपाल की पत्नी ने कहा कि वह नहीं जानती है कि खालिस्तानी समर्थक (अमृतपाल सिंह) कहां है लेकिन वह किसी भी कीमत पर उसका साथ नहीं छोड़ेगी. उसने कहा कि अमृतपाल से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन वह चाहती है कि जल्द अमृतपाल सुरक्षित घर लौट आए.

किरणदीप कौर ने कहा, “अमृतपाल ने मुझे बताया था कि उसे कभी भी कुछ भी हो सकता है, वह इन सब चीजों के बारे में जानता था. अगर सरकार उसके खिलाफ है तो वह उसे गिरफ्तार कर सकती है. लेकिन उसने कभी नहीं बताया कि उसका तरह से पीछा किया जा सकता है. जिस तरह से अमृतपाल को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, ये गैरकानूनी है और यह किसी को हिरासत में लेने का सही तरीका नहीं है.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, एन वाई गोपालकृष्ण ने थामा कांग्रेस का दामन

किरणदीप भी पुलिस के रडार पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में रहने वाली 29 वर्षीय एनआरआई किरणदीप कौर भी पुलिस के रडार पर है और ‘वारिस पंजाब दे’ के लिए विदेशी सोर्स से फंड जुटाने में कथित तौर पर उसका नाम सामने आया है. इस अतिवादी संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह है. अमृतपाल 18 मार्च से फरार है जबकि पुलिस कई राज्यों में उसकी तलाश कर रही है.

वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर किरणदीप कौर ने कहा, “मैं इस स्थिति से भागकर कहीं जाने वाली नहीं हूं. आरोप है कि मेरे यूके में लिंक हैं और मैं कुछ गैरकानूनी कर रही हूं, तो मैं कानूनी तौर पर यहां (भारत) हूं. मैं कानूनी तौर पर यहां 180 दिन रह सकती हूं और मुझे यहां आए हुए दो महीने हो गए हैं. मैं कानून के खिलाफ नहीं जाऊंगी और निर्धारित अवधि से अधिक यहां पर नहीं रहूंगी.” बता दें कि किरणदीप और अमृतपाल ने फरवरी में शादी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

13 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

29 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

33 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

38 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

45 minutes ago