देश

रक्षाबंधन पर Khan Sir के नाम बना ये नया रिकॉर्ड, वीडियो हुआ वायरल

Khan Sir Rakshabandhan 2025: बीते दिन 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस दिन बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी. इसी कड़ी में पटना के खान सर ने अलग अंदाज में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस साल खान को 10 हजार से ज्यादा राखियां बांधी गई. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में इस स्पेशल राखी प्रोग्राम का आयोजन हुआ. जिसमें खान सर की क्लास में पढ़ने वाली और ऑनलाइन जुड़ने वाली हजारों बहनें शामिल हुई. इस भावुक और मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

हजारों बहनों ने बांधी खान सर को राखी

इस साल खान सर ने अपने कॉचिंग में नहीं बल्कि पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रक्षाबंधन का आयोजन किया. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 1:30 बजे तक चला जिसमें देश के कोने-कोने से आईं 15,000 से अधिक छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक को राखी बांधी. खान सर ने अपनी सभी छात्राओं को बहन मानते हुए इस आयोजन को एक पारिवारिक उत्सव में बदल दिया.

खान सर का रुका ब्लड सर्कुलेशन

सोसल मीडिया पर खान सर का राखी बांधते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि आज मेरी कलाई पर 15,000 से ज्यादा राखियां बंधी है. ये इतनी भारी है कि मैं हाथ भी नहीं उठा पा रहा हूं. इस कलयुग में इतना प्यार पाकर मैं धन्य हूं. उनकी इस बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने मजाक अंदाज में कहा कि खून रुक गया है डॉक्टर को बुलाओ. खान सर ने बताया कि कुछ छात्राओं ने राखी इतनी कसकर बांधी कि उनके हाथ का ब्लड सर्कुलेशन रुक गया था.

ये भी पढ़ें: रंग प्रसंग पत्रिका के पूर्व संपादक और फिल्म समीक्षक अजित राय का आज आज लंदन से दिल्ली पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

खान सर का यह वीडियो और तस्वीरें जमकर शेयर की गई. एक यूजर ने लिखा खान सर जैसा शिक्षक न कभी था न होगा. आपने साबित कर दिया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा “खान सर को अब ‘सुपर भाई’ का खिताब दे देना चाहिए!” कई लोगों ने इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया. एक यूजर ने लिखा, “खान सर ने दिखा दिया कि शिक्षा और संस्कृति का मेल कितना खूबसूरत हो सकता है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

9 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

28 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

34 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

42 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

42 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

1 hour ago