Madhya Pradesh: विजयदशमी के दिन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ. माता की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना नदी में गिर गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता हैं. ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार कर रही थी. अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी. ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 14 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया. खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी शुरू कर दी. हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया. सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं. शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है.”
ये भी पढ़ें: मोहन भागवत का विजयादशमी संबोधन प्रेरणादायक, राष्ट्र निर्माण में देगा नई दिशा- PM मोदी
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…