देश

Viral Video: घोड़ी पर चढ़कर आई दुल्हन, तोड़ी परंपरा, खूब नाचे घरवाले और रिश्तेदार, Video वायरल

Viral Video: शादियों में अक्सर आपने दुल्हे को घोड़ी चढ़ते देखा होगा, लेकिन कभी आपने किसी लड़की को घोड़ी चढ़ते देखा है ? सुनकर हैरान हो गए. यूपी के गाजियाबाद जिले में एक ऐसी ही अनोखी शादी देखने को मिली. जहां एक लड़की की घुड़चढ़ी का रस्म कराई गई.

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के रहने वाले प्रमेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी खुशी की शादी में दशकों से चली आ रही पुरानी परंपरा को तोड़ दी है. खुशी की बारात आने से पहले. वो खुद घोड़ी पर चढ़ी और बाकायदा घुड़चढ़ी निकाली गई. दुल्हन को घोड़ी पर बैठा देख हर कोई चौंक गया. हालांकि इस दौरान घरवाले और रिश्तेदार खूब नाचे.

बेटी की ख्वाहिश के लिए कराई घुड़चढ़ी

दुल्हन के पिता प्रमेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसकी घुड़चढ़ी कराई. पिता प्रमेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में पहले भी दुल्हन घुड़चढ़ी की हुई है, इसलिए खुशी की ख्वाहिश कोई नयी नहीं है. उन्होंने कहा कि दस साल पहले खुशी की मामी की नागपुर में शादी के दौरान घुड़चढ़ी निकाली थी. उनकी बेटी खुशी ने चार दिन पहले ही अपनी शादी में घुड़चढ़ी की इच्छा जताई थी. जिससे वो मना नहीं कर सके. आज दो दिसंबर, शुक्रवार को खुशी की शादी है. उनकी बारात भोपुरा से आनी है. अपनी शादी की पूर्व संध्या पर खुशी ने घर से लेकर पास के पार्क तक घुड़चढ़ी की. घुड़चढ़ी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.

बता दें कि खुशी मेरठ के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं, इस साल वो फाइनल ईयर में हैं. उसकी शादी आईजीएल में काम करने वाले शिवम से हो रही है.

खुशी का कहना है कि उन्होंने जब अपनी मामी की घुड़चढ़ी देखी थी तब उन्हें अच्छा लगा था. वो भी ये मिथक तोड़ना चाहती थी कि दुल्हा ही घुड़चढ़ी करता है. खुशी ने कहा कि वो इस बात से काफी खुश हैं कि उनके परिवार वालों ने उनकी इस ख्वाहिश को एक बार में ही मान लिया.

ये भी पढ़ें : Sambhal News: दूल्हे ने 300 लोगों के सामने स्टेज पर दुल्हन को किया KISS, भड़की महिला पहुंची थाने, लगा दी क्लास

गौरतलब है कि दो दिनों पहले ही मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में भी एक दुल्हन ने अपनी शादी में घोड़ाबग्गी पर बैठकर घुड़चढ़ी की थी. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

8 minutes ago

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

23 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

24 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…

29 minutes ago

Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर

Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…

31 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

34 minutes ago