विजय सिन्हा, नेता, बीजेपी
Vijay Sinha: बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच अब नई सरकार का गठन होने वाला है. नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे, उनके साथ कैबिनेट में कई नए चेहरे भी शामिल होंगे. जिसमें बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. बिहार बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय सिन्हा बिहार की राजनीति के काफी चर्चित चेहरा माने जाते हैं. बिहार की सियासी नब्ज पर खास पकड़ रखने के साथ ही विजय सिन्हा जनता के बीच भी गहरी पैठ रखते हैं.
विजय सिन्हा संघ की नर्सरी में पले-बढ़े और फिर राजनीति में कदम रखा. लखीसराय से लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले विजय सिन्हा इससे पहले साल 2017 में नीतीश सरकार में मंत्री बनाए गए थे. तब उन्हें श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया था. इससे पहले विजय मिश्रा संगठन के अलग-अलग दायित्वों को संभाल रहे थे. जिसमें साल 2000 में विजय सिन्हा को भारतीय जनता युवा मोर्च (BJYM) के प्रदेश संगठन के प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी, 2004 में बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने, बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने, फिर बीजेपी ने उन्हें बेगुसराय और खगड़िया जिला का क्षेत्रीय प्रभारी भी बनाया था.
विजय सिन्हा साल 2005 में पहली बार लखीसराय से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की थी, हालांकि 6 महीने तक राष्ट्रपति शासन लागू रहा और उसी साल नवंबर में दोबारा विधानसभा चुनाव कराए गए. जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 5 साल बाद जब 2010 में फिर से विधानसभा के चुनाव हुए तो बीजेपी ने फिर उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा. इस बार विजय सिन्हा को जनता का आशीर्वाद मिला जीतकर विधानसभा पहुंचे. इसके बाद लगातार 3 बार जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम! NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश
अब एक बार फिर से नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले नीतीश कुमार की सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रह चुके विजय सिन्हा को बीजेपी ने बेगुसराय का प्रभारी मंत्री बनाया था.
विजय सिन्हा पेशे से इंजीनियर हैं. भूमिहार समुदाय से नाता रखने वाले विजय सिन्हा आरएसएस के बैकग्राउंड से आते हैं. उनका जन्म लखीसराय के तिलकपुर में 5 जून 1967 को हुआ था. उनके पिता स्वर्गीय शारदा रमण सिंह पटना के बाढ़ स्थित बेढ़ना के हाईस्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे. विजय सिन्हा बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे.
विजय सिन्हा जब 13 साल के थे, तभी बाढ़ में आयोजित बीजेपी के एक कार्यक्रम में पारिवारिक भागीदारी में सहयोग किया था. 15 साल की उम्र में दुर्गापूजा समिति के सचिव बने और 1983 में जब कॉलेज ज्वॉइन किया तो यहीं से छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति में कदम रखा. 1985 में राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर छात्र संघ के अध्यक्ष बन गए थे. 1990 में सिन्हा को राजेन्द्र नगर मंडल पटना महानगर भाजपा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली थी.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…